भोपाल में पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से 2 मजदूर दबे

कोलार सिक्सलेन निर्माण के दौरान शुक्रवार को कजलीखेड़ा पुल के पास मिट्‌टी धंस गई। इसमें दो मजदूर दब गए।

Updated: Apr 21, 2023, 07:53 PM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां पुल निर्माण के दौरान मिट्टी धंस गई। इस दौरान वहां काम कर रहे दो मजदूर मलबे में धंस गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

मामला भोपाल शहर के कोलार थाना क्षेत्र का है। यहां कजलीखेड़ा में एक पुल का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार को वहां हादसा हो गया। अचानक मिट्टी धंसने से दो मजदूर दब गए। वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को निकाला। फिलहाल पुलिस लापरवाही को लेकर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: हे प्रभु, सिंधिया जैसा कोई और अब कांग्रेस में पैदा न हो, महाकाल से दिग्विजय सिंह ने की प्रार्थना

जानकारी के मुताबिक दोनों मजदूरों को बंसल हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां उनकी हालत ठीक है। मजदूर कैलाश (19) पिता भूखन बैगा निवासी उमरिया और राकेश (40) पिता बैजनाथ विश्वकर्मा निवासी उमरिया है। बताया जा रहा है कि शाम 4 बजे स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा कोलार सिक्स लेन का दौरा करने वाले थे। हालांकि, इस घटना के बाद उन्होंने यह दौरा रद्द कर दिया।