भोपाल में भाजपा नेता ने पत्नी को मारी गोली, मामूली विवाद में कर दी हत्या
बीजेपी नेता ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि देर रात पति पत्नी में विवाद हुआ और इसके बाद पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी।

भोपाल। पीएम मोदी के भोपाल दौरे से पहले भाजपा के एक नेता की शर्मनाक करतूत सामने आई है। भोपाल में भाजपा के एक नेता ने अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना को लेकर कांग्रेस ने कहा कि सभी अपराध भाजपा के नेता ही क्यों करते हैं?
मामला राजधानी के नीलबड़ इलाके का है। BJP नेता राजेंद्र पांडे ने सोमवार देर रात 12.15 बजे पत्नी शीला पांडे को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि देर रात पति पत्नी में विवाद हुआ, इसके बाद पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। घटना के बाद शीला पांडे को इलाज के लिए चिरायु अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अत्यंत दुखद! भोपाल में भाजपा नेता ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी ! आये दिन भाजपा नेता ही अपराध क्यों कर रहे है? आपराधिक मानसिकता के चलते.. महिलायें हत्या,रेप,गैंगरेप,घरेलू हिंसा का शिकार हो रही है!
— Sangeeta Sharma (@SangeetaCongres) June 27, 2023
NCRB के अनुसार मप्र में सुरक्षित नहीं है बहन-बेटियां! अपराधों में No.1… pic.twitter.com/usW5lN3ckA
राजेंद्र भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बरखेड़ी मंडल के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। इस घटना को लेकर कांग्रेस ने सत्ताधारी दल पर हमला बोला है। कांग्रेस नेत्री संगीता शर्मा ने कहा कि, 'आये दिन भाजपा नेता ही अपराध क्यों कर रहे है? आपराधिक मानसिकता के चलते.. महिलायें हत्या,रेप,गैंगरेप,घरेलू हिंसा का शिकार हो रही है। NCRB के अनुसार मप्र में सुरक्षित नहीं है बहन-बेटियां। अपराधों में No.1 है।'