भोपाल। मध्यप्रदेश में बाढ़ ने कोहराम मचा रखा है। बाढ़ के कारण 12 ज़िलों का आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तकरीबन 400 गांव इस समय बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ के कोहराम के कारण लाखों हेक्टेयर फसलों की कीमत बर्बाद हो चुकी है। एक अनुमान के मुताबिक भारी बारिश और बाढ़ के प्रकोप की वजह से राज्य भर में तकरीबन 7 लाख हेक्टेयर फसलों का नुकसान हो गया है। इसमें ज़्यादातर फसलें सोयाबीन की हैं। नष्ट हुई फसलों का जायज़ा लेने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होशंगाबाद पहुंचे। यहां वे सेना की मोटर वोट से  बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में गए। 



Flood In MP: नौ जिलों में तबाही, बर्बाद हुई हजारों एकड़ की फसलें



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया कि होशंगाबाद में अति वर्षा और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में भाई-बहनों का हालचाल जाने और हरसंभव सहायता की बात कही। सभी के जीवन को पटरी पर लाने के लिए मैं और पूरा प्रशासन मुस्तैद है। हम जल्द ही सभी व्यवस्थाओं को सुचारू कर देंगे। आप जरा भी चिंता न कीजिए। इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबंधित विभागों के साथ वर्चुअल बैठक की है। बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बाढ़ नियंत्रण और प्रभावित नागरिकों के पुनर्वास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली है।



Digvijaya Singh: हवा से उतरकर कभी जमीन पर भी देखें शिवराज चौहान



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी बैठक में प्रदेश भर में पीने का पानी का इंतजाम करने के लिए स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए हैं तथा बिजली की समस्या को दूर करने के लिए बिजली विभाग को भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं।लोगों को पूर्ण रूप से सुरक्षा मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री ने नर्मदा घाटी विकास और जलसंसाधन विभाग के लोगों जल प्लावन से आवश्यक बचाव के लिए परामर्श एवं कार्यवाही करने के लिए कहा है। 







पायलटों का जताया आभार 

मुख्यमंत्री ने बाढ़ के दौरान फंसे लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने वाले इंडियन एयर फोर्स के पायलटों आदर्श और संजय श्रीवास्तव को विपरीत मौसम में फ्लाई करने और अपनी जाना के ख़तरे पर लोगों को सुरक्षित बचाने के लिए धन्यवाद दिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने प्रदेश की जानकारी से केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को अवगत करा दिया है।मुख्यमंत्री ने यह दावा किया कि प्रदेश में स्थिति अभी नियंत्रण में है तथा जल स्तर भी कम हो रहा है।



Corruption in MP: उद्घाटन से पहले ही नदी में बहा करोड़ों का पुल



जेईई नीट के लिए छात्रों को परिवहन की सुविधा 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात की घोषणा की है कि इंजीनियरिंग और मेडिकल में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली जेईई और नीट की परीक्षाओं के दौरान छात्रों को उनके केन्द्र तक परिवहन की मुफ्त सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार भी छात्रों को मुफ्त परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला किया है।