Congress सरकार में खनिज मंत्री BJP में खनिज निगम अध्यक्ष
MP : निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल ने दिया Shivraj Singh Chouhan सरकार को समर्थन
MP में चार माह पहले कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में खनिज मंत्री रहे निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल को एमपी खनिज विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदीप जायसवाल कांग्रेस नेता रहे हैं मगर वारासिवनी से टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। विजयी होने के बाद उन्होंने कांग्रेस सरकार को समर्थन दिया था। मार्च में कांग्रेस सरकार गिरने के बाद प्रदीप जायसवाल ने बीजेपी को समर्थन दे दिया है।
माना जा रहा था कि उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। मगर मंत्री न बनाते हुए बीजेपी ने उन्हें कैबिनेट मंत्री दर्जा देते हुए निगम का अध्यक्ष बनाया है।