MP Election 2023: कांग्रेस ने बागी उम्मीदवारों के खिलाफ लिया सख्त एक्शन, 39 नेताओं को किया 6 साल के लिए निष्कासित

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बागी नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है। पार्टी ने 39 नेताओं को 6 साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। इनमें पार्टी उपाध्यक्ष, महामंत्री और पूर्व विधायक जैसे नेता शामिल हैं।

Updated: Nov 04, 2023, 03:05 PM IST

भोपाल। नामांकन वापसी का समय खत्म होने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अब बागी नेताओं पर अनुशासन का डंडा चलाया है। कांग्रेस ने अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले 39 नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। ये सभी निर्दलीय अथवा अन्य दलों से पर्चा भरकर कांग्रेस प्रत्याशी के सामने मुश्किलें खड़ी कर रहे थे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर संगठन ने 39 नेताओं को निष्कासित करने संबंधी आदेश जारी किया है। इसके पहले शीर्ष नेताओं की ओर से इन्हें मनाने के लिए भरसक प्रयास किए गए थे। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रभारी रणदीप सुरजेवाला खुद इन्हें मनाने में जुटे थे, बावजूद यह नेता नहीं माने। ऐसे में अब इन्हें निष्कासित कर दिया गया। निष्कासित किए गए नेताओं में पार्टी उपाध्यक्ष, महामंत्री और पूर्व विधायक जैसे नेता शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: ED और BJP मिले हुए हैं, चुनाव आयोग संज्ञान ले, कांग्रेस ने केंद्रीय जांच एजेंसी पर लगाए गंभीर आरोप

इन्हें किया गया निष्कासित

1. श्योपुर से दुर्गेश नंदिनी (निर्दलीय)
2. सुमावली से कुलदीप सिंह सिकरवार (बीएसपी) 
3. पोहरी से प्रद्युम्न वर्मा (बीएसपी)
4. गुना से हरिओम खटीक (निर्दलीय)
5. जतारा से आर.आर.बंसल वंशकार (सपा)
6. निवाड़ी से रजनीश पटेरिया (निर्दलीय)
7. खरगापुर से अजय सिंह यादव (निर्दलीय)
8. खरगापुर से प्यारेलाल सोनी (आप)
9. महाराजपुर से अजय दौलत तिवारी (सपा) 
10. चंदला से पुष्पेंद्र अहिरवार (सपा)
11. छतरपुर से डीलमणि सिंह (बीएसपी)
12. मलहरा से डॉ. करण सिंह लोधी (निर्दलीय)
13. हटा से अमोल चौधरी (सपा)
14. हटा से भगवानदास चौधरी (बीएसपी)
15. पवई से रजनी यादव (सपा)
16. नागोद से पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह (बीएसपी)
17. सेमरिया से दिवाकर द्विवेदी (निर्दलीय)
18. देवतालाब से सीमा जयवीर सिंह (सपा)
19. पुष्पराजगढ़ से नर्मदा सिंह (निर्दलीय)
20. मुड़वारा से संतोष शुक्ला (निर्दलीय)
21. बरगी से जयकांत सिंह (वीबीपी)
22. सीहोरा से डॉ.संजीव वरकड़े (निर्दलीय)
23. डिंडोरी से रूदेश परस्ते (निर्दलीय)
24. बालाघाट से अजय विशाल बिसेन (निर्दलीय)
24. गोटेगांव से शेखर चौधरी (निर्दलीय)
25. आमला से सदाराम झारबड़े (निर्दलीय)    
26. शमशाबाद से राजकुमारी केवट (निर्दलीय)
27. भोपाल उत्तर से आमिर अकील (निर्दलीय)
28. भोपाल उत्तर से नासिर इस्लाम (निर्दलीय)
29. सुसनेर से जीतेंद्र पाटीदार जीतू (निर्दलीय)
30. कालापीपल से चतुर्भुज तोमर (निर्दलीय)
31. पानसेमल से रमेश चौहान (निर्दलीय)
32. जोबट से सुरपाल अजनार (निर्दलीय)
33. धरमपुरी से राजूबाई चौहान (निर्दलीय)
34. धार से कुलदीप सिंह बुंदेला (निर्दलीय)
35. महू से अंतरसिंह दरबार (निर्दलीय)
36. बडनगर से राजेंद्र सिंह सोलंकी (निर्दलीय)
37. आलोट से पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू (निर्दलीय)
38. मल्हारगढ़ से श्यामलाल जोकचंद (निर्दलीय)
39. बहोरीबंद से शंकर महतो (सपा)