भोपाल एम्स में बना देश का पहला ट्रांसजेंडर क्लिनिक, सर्व सुविधा युक्त है यह क्लिनिक

इस विशेष क्लिनिक में सर्जरी से लेकर साइकियाट्रिक ट्रीटमेंट मुहैया कराया जाएगा। यहां प्लास्टिक सर्जरी की भी सुविधाएं दी जाएगी।

Publish: Feb 02, 2024, 09:40 AM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल, एम्स में देश के पहला ट्रांसजेंडर क्लीनिक की शुरुआत की गई। इस विशेष क्लिनिक में सर्जरी से लेकर साइकियाट्रिक ट्रीटमेंट मुहैया कराया जाएगा। इसके अलावा अलग अलग विभागों के डॉक्टर्स इलाज करेंगे। यहां प्लास्टिक सर्जरी की भी सुविधाएं दी जाएगी। 

दरअसल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स भोपाल में गुरुवार को देश के पहले ट्रांसजेंडर क्लीनिक की शुरुआत की गई है। खास बात यह है कि यहां पर सर्जरी से लेकर साइकियाट्रिक ट्रीटमेंट मुहैया कराया जाएगा। एम्स डायरेक्टर प्रोफेसर अजय सिंह ने बताया कि यहां मनोचिकित्सा, एंडोक्रिनोलॉजी, यूरोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी विभाग की सेवाएं उपलब्ध रहेंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि, क्लीनिक हर महीने पहले और तीसरे गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा। वहीं इसमें अलग-अलग डिपार्टमेंट के डॉक्टर मिलकर इस क्लीनिक में मरीजों का इलाज करेंगे। इसका मकसद यह है कि बिना किसी झिझक के ट्रांसजेंडर यहां इलाज करने के लिए आ सके। इनमें बच्चे बड़े या बुजुर्ग सभी अपनी परेशानियों को गोपनीय तरीके से हल कर सकते हैं। यह क्लीनिक ट्रांसजेंडर आबादी और उनके परिवारों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए सेवाएं देगा।