राजगढ़ हादसे में घायलों से मिलने पहुंचे दिग्विजय सिंह, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुई थी 13 लोगों की मौत

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राजगढ़ जिले के पीपलोदी में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हुए वीभत्स हादसे में घायल लोगों का हाल जानने राजगढ़ जिला अस्पताल पहुंचे। कल हुए इस हादसे में 13 लोग असमय मौत के मुंह में समा गए थे।

Updated: Jun 03, 2024, 06:06 PM IST

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में रविवार रात 9 बजे बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई। इस विभत्स हादसे में 16 लोग घायल हुए हैं। हादसे की खबर मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह राजगढ़ पहुंचे और जिला अस्पताल में जाकर घायलों को हाल जाना।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में दौरान ट्रॉली में 50 बाराती सवार थे। मौत उनकी हुई जो ट्रॉली के नीचे दब गए थे। हादसे के बाद JCB की मदद से ट्राॅली उठाकर शवों को और अन्य घायलों को निकाला गया। मरने वालों में 5 महिलाएं, 5 बच्चे और 18 से 20 साल के 3 युवक हैं।

हादसे में 16 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया। 12 ट्रॉमा सेंटर में हैं। गंभीर रूप से घायल 2 बच्चों समेत 4 लोगों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में मरने वाले सभी लोग राजस्थान के झालावाड़ और बारां जिले के रहने वाले थे। बारात में शामिल लोगों का कहना है कि ट्रैक्टर का ड्राइवर शराब के नशे में था। इस वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे की सूचना मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोमवार दोपहर जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और उनके इलाज के निर्देश दिए। राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित और एसपी आदित्य मिश्रा भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से हादसे को लेकर जानकारी ली।