जबलपुर में जुलूस निकालने पर युवकों और पुलिस में हुई झड़प, युवकों ने पुलिस पर फेंके जलते पटाखे

जबलपुर के मिलौनीगंज का मामला, तय रूट से भटक गया था जुलूस, पुलिस के रोकने पर पनपी झड़प की स्थिति, युवकों ने फेंके जलते पटाखे, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Updated: Oct 20, 2021, 03:24 AM IST

Photo Courtesy: Prabhasakshi
Photo Courtesy: Prabhasakshi

जबलपुर। जबलपुर के मिलौनीगंज में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर युवकों एक समूह और पुलिस में झड़प हो गई। तय रूट से जुलूस के भटकने पर पुलिस ने जब युवकों को रोकने की कोशिश की तब युवकों ने पुलिस पर जलते पटाखे छोड़ दिए। इसके साथ ही पुलिस पर पथराव करना भी शुरू कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में युवकों पर आंसू गैस के गोले दाग दिए।

पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले दागे जाने पर भीड़ तितर बितर हो गई। थोड़ी देर तक झड़प होने के बाद पुलिस ने स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लिया। वरिष्ठ लोगों से बात करने के बाद मामले को शांत किया गया। 

दरअसल यह सारा विवाद जुलूस के तय रूट से भटकने के बाद हुआ। जुलूस को मछली मार्केट से होकर सुब्बा शाह मैदान तक जाना था। लेकिन जुलूस मछली मार्केट से अचानक सर्राफा की तरफ मुड़ गया। बैरिकेड्स लगा हुआ देख जुलूस में शामिल विवेक बैरिकेड्स हटाने की कोशिश करने लगे। जिसके बाद विवाद की स्थिति पनप गई। 

हालांकि बाद में स्थिति को अपने नियंत्रण में लेकर पुलिस ने समाज के अन्य लोगों से बात की। जिसके बाद इस पूरे विवाद को रफा दफा कर दिया। इसके बाद जुलूस अपनी तय जगह सुब्बा शाह मैदान की ओर कूच कर गया।