भोपाल में डंपर चालक ने युवा को कुचला, मौक़े पर ही निकला दम

अशोका गार्डन क्षेत्र में गिट्टी से भरे डंपर की चपेट में आने से 17 साल के युवा की मौत हो गयी, डंपर ने युवा को पीछे से मारी टक्कर

Updated: Jun 26, 2022, 10:32 AM IST

भोपाल। राजधानी भोपाल में एक डंपर चालक ने एक बच्चे को कुचल दिया जिसके कारण बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना दोपहर 1 बजे भोपाल नगर निगम के वार्ड क्रमांक 71 के अशोका गार्डन क्षेत्र में हुई।

अशोका गार्डन में नेहरू स्कूल से स्थानीय मस्जिद तक सड़क निर्माण का काम चल रहा था। एक गिट्टी से भरा डंपर पीछे हटाते समय एक 17 साल के लड़के पर चढ़ गया। मृतक का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आने से बुरी तरह कुचल गया। जिसके कारण मौके पर ही युवक की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: जनता ने निकाली हेकड़ी: पंचायत चुनाव में बुरी तरह हारे विधानसभा अध्यक्ष के सुपुत्र, कांग्रेस बोली- उल्टी गिनती शुरू

मृतक का नाम जफर खान है। मृतक के पिता मुकीव खान की मृत्यु कुछ समय पहले हो गई थी। पिता मुकीब की मृत्यु के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली। जफर अपनी बुआ के पास दशमेश नगर, झुग्गी बस्ती, अशोका गार्डन में रहता था और मानसिक रूप से विक्षिप्त था। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अशोका गार्डन थाने को दी। पुलिस ने डंपर और चालक को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।