BJP MLA के करीबी क्लर्क के घर EOW की रेड, कार्रवाई से घबराकर कर्मचारी ने पीया जहर
राजधानी भोपाल में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक क्लर्क के घर EOW का छापा पड़ा है, ईओडब्ल्यू की टीम को देखकर भ्रष्ट कर्मचारी ने जहर पी लिया, उधर जबलपुर में नगर निगम में पदस्थ असिस्टेंट इंजीनियर के घर पर छापा पड़ा है और करोड़ों रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ है

भोपाल। मध्य प्रदेश कि राजधानी भोपाल में एक सरकारी क्लर्क के घर EOW (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) का छापा पड़ा है। ईओडब्ल्यू की टीम को देखते ही क्लर्क में जहर पी लिया। इसके बाद उसे शासकीय हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई की गई है।
बताया जा रहा है कि चिकित्सा शिक्षा विभाग में पदस्थ क्लर्क हीरो केसवानी के घर यह छापेमार कार्रवाई हुई है। वह चिकित्सा शिक्षा विभाग में पदस्थ है और सतपुड़ा भवन में ड्यूटी करता है। जांच अधिकारी क्लर्क का आलिशान घर देख सकते में आ गए हैं। उसके पास बड़ी मात्रा में आय से अधिक संपत्ति की बात कही जा रही है।
यह भी पढ़ें: डिंडोरी जिपं में हार के बाद भाजपा में सिर फुटौवल, केंद्रीय मंत्री कुलस्ते बोले- अपने कर्मों से हारे
ईओडब्लू के 10-12 लोगों की टीम आय के स्रोत को खंगालने में लगी हुई है। हीरो की पत्नी और बच्चों से टीम पूछताछ कर रही है। आरोपी क्लर्क बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का करीबी बताया जा रहा है। विपक्षी दल कांग्रेस ने शर्मा के साथ उसकी कई तस्वीरें भी जारी कि है।
भोपाल के बैरागढ़ में एक शासकीय कर्मचारी के घर ईओडबल्यू का छापा…
— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) August 3, 2022
भ्रष्टाचार का मामला…
भ्रष्टाचारियो को किसका है संरक्षण… pic.twitter.com/geINiLCVnv
उधर जबलपुर में भी एक भ्रष्ट नगर निगम में पदस्थ असिस्टेंट इंजीनियर के घर ईओडब्ल्यू पर छापा पड़ा है। आरोपी इंजीनियर आदित्य शुक्ला के घर छापे में आय से 200 गुना ज्यादा संपत्ति का ब्यौरा मिला है।
जांच में घर से लाखों रुपए नगद बरामद हुए हैं। साथ ही जमीन, दो आलीशान मकान, तीन कार की जानकारी सामने आई है। अधिकारी बता रहे हैं कि सम्पत्ति का ब्योरा अभी और बढ़ सकता है। EOW ने मामला दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी है।