कांग्रेस की मिल में आपके झूठ का एक-एक दाना पिसा जाएगा, CM चौहान के बयान पर दिग्विजय सिंह का पलटवार

पन्ना पहुंचे सीएम शिवराज ने पीसीसी चीफ कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस में इस समय चक्कियां चल रही हैं। इसपर सिंह ने करारा पलटवार किया है।

Updated: Oct 27, 2023, 08:54 PM IST

पन्ना। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान पूरे शबाब पर है। प्रदेशभर में प्रत्याशियों द्वारा नामांकन का दौर भी जारी है। चुनाव तारिख ज्यों ज्यों नजदीक आ रही है नेताओं के जुबानी जंग भी तेज हो गया है। शुक्रवार को पन्ना पहुंचे सीएम चौहान ने कांग्रेस में इस समय चक्कियां चल रही हैं। इसपर पलटवार करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस की मिल में आपके झूठ का दाना पिसा जाएगा।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, 'कांग्रेस की मिल में आपके झूठ का एक एक दाना पिसा जाएगा शिवराज जी, बस थोड़े दिन और रह गए हैं। पन्ना गए हैं तो जरा अपने प्रदेश अध्यक्ष जी की करतूतों पर भी कुछ बोल देते। आपकी मिल के सारे दाने इन दिनों चक्की से बाहर गिर रहे हैं।' 

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को पन्ना पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'कांग्रेस में इस समय चक्कियां चल रही हैं। कमलनाथ कहते हैं कि मेरी चक्की बहुत बारीक पीसती है लेकिन इस बार दिग्विजय की चक्की ने कमलनाथ को ही पीस दिया। कमलनाथ, दिग्विजय सिंह के कुर्ते फाड़ने की बात करते थे लेकिन सभी कमलनाथ समर्थकों के टिकट कटवा कर अब दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ का कुर्ता फाड़ दिया।'

सीएम चौहान के इस बयान पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी करारा पलटवार किया। साथ ही ये कहा कि पन्ना में अपने प्रदेश अध्यक्ष के करतूतों पर भी कुछ बोल देते। दरसअल, पन्ना में भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के गुर्गों पर आदिवासियों के जमीन हड़पने के आरोप लगते रहे हैं। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी इस विषय में कई बार बोल चुके हैं। अब एक बार फिर सिंह ने पन्ना में भू माफियाओं द्वारा गरीबों के जमीन हड़पे जाने का मुद्दा उठाया है।