इंदौर में कोचिंग इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स को फूड पॉयजनिंग, 28 से ज्यादा छात्र-छात्राएं एमवायएच में भर्ती

इंदौर में नवलखा स्थित फिजिकल एकेडमी के 28 से ज्यादा स्टूडेंट फूड पॉयजनिंग का शिकार हो गए। इनमें छात्राएं भी शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Updated: Jul 03, 2024, 07:50 PM IST

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में फूड पॉयजनिंग का एक और मामला सामने आया है। यहां नवलखा स्थित फिजिकल एकेडमी के 28 से ज्यादा स्टूडेंट फूड पॉयजनिंग का शिकार हो गए। इनमें छात्राएं भी शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया। वहीं घटनाक्रम की जानकारी संयोगितागंज पुलिस को दी है। इन छात्रों का हाल जानने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह भी एमवाय अस्पताल पहुंचे।

पुलिस ने एमवाय में स्टूडेंट के हाल जानने के बाद एकेडमी से पूछताछ की है। यह पता लगाया जा रहा है कि मैस में किसने क्या खाया था। बताया जा रहा है कि यह मेस भाजपा के एक बड़े नेता का है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि बच्चों ने आखिरी बार जो भी खाया है और जहां भी खाया है उसकी जांच की जाएगी। मैस के खाने को जांच के लिए भेजा जाएगा।