कुनो नेशनल पार्क से फिर आई बड़ी खुशखबरी, मादा चीता ज्वाला ने तीन शावकों को दिया जन्म

मध्य प्रदेश स्थित कूनों नेशनल पार्क में बीते दिनों मादा चीता के बाद अब आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। तीन नए शावकों के जन्म के बाद कूनों नेशनल पार्क में चीतों की संख्या बढ़ कर 18 पर पहुंच गई है।

Publish: Jan 23, 2024, 10:08 AM IST

श्योपुर। साल भर पहले शुरू हुआ चीता प्रोजेक्ट में अब कामयाबी मिलने लगी है। मध्य प्रदेश स्थित कूनों नेशनल पार्क में बीते दिनों मादा चीता के बाद अब आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। तीन नए शावकों के जन्म के बाद कूनों नेशनल पार्क में चीतों की संख्या बढ़ कर 18 पर पहुंच गई है। इन चीतों में 14 चीते व्यस्क हैं जबकि चार शावक हैं। कूनों में चीतों की बढ़ती संख्या से अधिकारी उत्साहित हैं। 

वही इससे पहले नामीबियाई चीता आशा ने भी 3 जनवरी 2024 को तीन शावकों को जन्म दिया गया था, जिसके कुछ दिन बाद ही ज्वाला ने भी शावकों को जन्म दिया है।

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी अपने एक्‍स हैंडल पर पोस्‍ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ‘ज्वाला नाम की नामीबियाई चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है। यह नामीबियाई चीता आशा द्वारा अपने शावकों को जन्म देने के कुछ ही सप्ताह बाद आया है। देश भर के सभी वन्यजीव अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं और वन्यजीव प्रेमियों को बधाई।’

बीते वर्ष 27 मार्च 2023 को भी ज्वाला ने चार शावकों को जन्म दिया था, लेकिन इनमें से तीन शावकों की मौत हो गई। एक मादा शावक फिलहाल पूर्णत स्वस्थ है, वह 10 माह का हो चुका है।

बता दें, सितंबर 2022 में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से चीते लाए गए थे। इनमें आठ चीते नामीबिया, जबकि 12 चीते दक्षिण अफ्रीका से लाए गए थे। मादा चीता ज्वाला द्वारा चार शावकों को जन्म दिया था। जिसके बादय यहां चीतों की संख्या बढ़कर 24 तक पहुंच गई थी। हालांकि इनमें से तीन वयस्क चीतों के साथ 3 शावक चीतों की बीते साल मौत हो गई थी। वर्तमान में कूनो नेशनल पार्क में कुल 14 चीते हैं, जिनमें 7 नर औ 7 मादा चीते हैं। पार्क में एक शावक 9 माह का है, जबकि बीते दिनों मादा चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया। इस तरह कूनों नेशनल पार्क में चीतों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।