भोपाल। मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की गतिविधि एक्टिव है। कई शहर जमकर भीग रहे हैं। शनिवार को डिंडोरी, शिवपुरी और भोपाल में बारिश हुई। रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में पानी गिरेगा। मौसम विभाग ने ग्वालियर सहित 16 जिलों में अति बारिश की संभावना जताई है। 

रविवार को उज्जैन संभाग के मंदसौर और नीमच में बारिश गिरने की संभावना है। यहां 8 इंच से ज्यादा पानी आ सकता है। आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने जानकारी दी की प्रदेश में अब तक 34.2 इंच बारिश हुई है। अब 2.8 इंच पानी गिरते ही बारिश का कोटा फुल होगा। गुना में औसत 52 इंच पानी गिरा है। वहीं अशोक नगर और मंडला में यह आंकड़ा 50 इंच से अधिक है।

यह भी पढ़ें:केंद्रीय मंत्री गडकरी ने MP के सबसे बड़े फ्लाईओवर का किया लोकार्पण, 7KM की दूरी 7 मिनट में तय होगी

प्रदेश में इस बार हुई बारिश में सबसे अधिक गुना भीगा है। यहां औसत 52 इंच पानी गिर चुका है। टीकमगढ़ में 47.3 तो वही निवाड़ी में 46.7 इंच बारिश हुई। वहीं अब तक मालवा के इंदौर और उज्जैन में सिस्टम कम एक्टिव दिखा यहां दोनों संभाग के 15 में से 9 जिलों में कोटे में से आदि बारिश भी नहीं हुई हैं। हालांकि हल्की बूंदाबांदी अभी भी जारी है।