केंद्रीय मंत्री गडकरी ने MP के सबसे बड़े फ्लाईओवर का किया लोकार्पण, 7KM की दूरी 7 मिनट में तय होगी

इसके साथ संस्कारधानी को कई अन्य सौगातें भी आज मिली है। मदनमहल से दमोह नाका की 7 किमी लंबा रूट अब मात्र 7 मिनट में पूरी होगी। जहां पहले इसे तय करने में 45 मिनट का समय लगता था।

Publish: Aug 23, 2025, 04:40 PM IST

Photo Courtesy: The Sootr
Photo Courtesy: The Sootr

जबलपुर। मध्य प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर ब्रिज का लोकार्पण आज जबलपुर में हुआ। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव ने शिलान्यास किया। यह ब्रिज 7 किलोमीटर लंबा है। इसके साथ संस्कारधानी को कई अन्य सौगातें भी आज मिली है। 

इस फ्लाईओवर का नाम रानी दुर्गावती के नाम पर रखा गया है। इसके अलावा 4250 करोड रुपए की लागत से तैयार 174 किलोमीटर लंबी 9 सड़क परियोजनाओं को शुभारंभ किया गया। मदनमहल से दमोह नाका की 7 किमी लंबा रूट अब मात्र 7 मिनट में पूरी होगी। जहां पहले इसे तय करने में 45 मिनट का समय लगता था। जिससे लोगों का कुल 38 मिनट का समय बचेगा। 

यह भी पढ़ें: पांढुर्णा के विश्व प्रसिद्ध गोटमार मेले में अब तक 488 लोग घायल, इलाके में धारा 144 लागू

इसके निर्माण की लागत 1100 करोड रुपए है जो 6 साल में बनकर में तैयार किया गया। जिससे आप शहर का यातायात सुधारने में मदद करेगा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा उस समय मध्य प्रदेश में कांग्रेस का शासन था, कमलनाथ सीएम थे। मैंने कमलनाथ से निवेदन किया था, कि आप सीआरएफ को प्रोपोजल भेज दो। इसे कहीं ज्यादा दोगुना पैसा मैं आपको राष्ट्रीय राजमार्ग में दूंगा, उन्होंने प्रपोजल भेजा और आज लंबे समय बाद जबलपुर की जनता को फ्लाई ओवर मिला है। साथ ही गडकरी ने कहा कि भोपाल से जबलपुर के बीच ग्रीन फील्ड हाइवे बनेगा इसमें 15 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।