कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को हर माह मिलेंगे 8,250 रुपये, वादा निभाओ पदयात्रा के दौरान बोले दिग्विजय सिंह
राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में दिग्विजय सिंह की वादा निभाओ पदयात्रा जारी, पूर्व सीएम ग्रामीणों से कर रहे सीधा संवाद, ढोलक की थाप पर भजन के माध्यम से अपनी बात रख रहे कांग्रेस कार्यकर्ता

राजगढ़। राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की वादा निभाओ यात्रा का जारी है। यात्रा का आज चौथा दिन है। पूर्व सीएम ने बुधवार को सारंगपुर विधानसभा के ग्राम धामन्दा में हनुमान जी महाराज के दर्शन कर वादा निभाओ पदयात्रा प्रारंभ की।
दिग्विजय सिंह की वादा निभाओ पदयात्रा में लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे भी उत्साह नजर आ रहा है। वादा निभाओ पदयात्रा में अलग-अलग अनोखे दृश्य देखने को मिल रहे हैं। बुधवार को यात्रा के दौरान महिलाएं उत्साह से झूमती नजर आईं। यात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि राजगढ़ लोकसभा से चुनाव लडने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंहका नाम जब से सामने आया है तभी से राजगढ़ क्षेत्र की जनता खुशी से झूम रही है, ऐसे जैसे उनके परिवार का ही सदस्य चुनाव लड़ रहा हो।
राजगढ़ लोकसभा से चुनाव लडने के लिए कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी का नाम जब से सामने आया है तभी से राजगढ़ क्षेत्र की जनता खुशी से झूम रही है ऐसे जैसे उनके परिवार का ही सदस्य चुनाव लड़ रहा हो।
— Rajgarh Lok Sabha (@Rajgarhloksabha) April 3, 2024
लोगों का उत्साह, खुशी, समर्थन ये सब कमाई है दिग्विजय सिंह जी की..! pic.twitter.com/pB9xsZY50Q
यात्रा के दौरान स्थानीय जन ढोलक की थाप पर भजन के माध्यम से लोगों से अपनी बात कह रहे हैं। साथ ही भाजपा को वोट नहीं देने की अपील कर रहे हैं। सिंह के साथ पूर्व विधायक व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी कदमताल कर रहे हैं। मंगलवार को यात्रा के दौरान लसुडिया धाकड़ ग्राम में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा की राहुल गांधी ने जो कहा हे वे पुरी गारंटी पुरी होगी।
आज राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी की वादा निभाओ पद यात्रा के दौरान स्थानीय जनों ने भजन के माध्यम से जोरदार अपील की है कि "भाजपा वालों को वोट नही देना"। सुनिए..!#वादा_निभाओ_पदयात्रा #राजगढ़_लोकसभा #RajgarhLoksabha pic.twitter.com/TL1akumnNy
— Rajgarh Lok Sabha (@Rajgarhloksabha) April 2, 2024
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा की दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को हर माह 8,250 रुपये, स्नातक कर चुके बेरोजगारों को भी एक लाख रुपये सालाना भत्ता देंगे। सरकारी विभागों में जो 30 लाख पद खाली हैं, वे भी भरे जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को एमएसपी मिले, इसके लिए कांग्रेस सरकार कानून बनाएगी। दिग्विजय सिंह ने इस दौरान केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 2018 में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी तो हमने कर्जमाफी की। हमारी सरकार ने प्रदेश में एक हजार गोशालाएं बनवाई।