इंदौर: मंत्री तुलसी सिलावट की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे मंत्री

वाहन चालक द्वारा देवास के औद्योगिक थाना क्षेत्र FIR दर्ज करा दी गई। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Updated: Aug 17, 2022, 05:21 AM IST

इंदौर। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री तुलसी सिलावट मंगलवार को दुर्घटना के शिकार हो गए। देर रात करीब 10 बजे इंदौर में एक ट्रक ने उनकी वाहन में टक्कर मार दी। इस दौरान उनका शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, गनीमत ये रही कि मंत्री सिलावट पूरी तरह सुरक्षित हैं।

बताया जा रहा है वे इंदौर से भोपाल के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद मंत्री सिलावट देर रात भोपाल पहुंचे। वे जिस जिस शासकीय वाहन में सवार थे उसके वाहन चालक द्वारा देवास के औद्योगिक थाना क्षेत्र FIR दर्ज करा दी गई। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।