जबलपुर: 100 फिट गहरी खाई में गिरा ट्रक, 1 की मौत 5 घायल

घटना सुबह 4 बजे की है। हल्दी से भरा ट्रक 100 फिट खाई के जा गिरा। पुलिस मौके पर पहुँच कर घटना की जांच कर रही है।

Updated: May 02, 2021, 07:14 AM IST

Photo courtesy: bhaskar
Photo courtesy: bhaskar

जबलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 7 में सुबह 4 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में 1 की मौत हो गई है। वहीं ट्रक सवार 5 लोग घायल हो हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बरगी पुलिस मौके पर पहुंच कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

घटनाघटना रविवार दो मई तड़के 4 बजे की है। नांदेड़ से हल्दी लादकर असम के लिए निकला ट्रक क्रमांक MP-17-HH-4240 अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में पलट गया। बताया जा रहा है ट्रक चालक को नींद की झपकी आने से घटना हुई है। ट्रक में नांदेड़ से हल्दी लोड कर रीवा जिला के सिमरिया निवासी रमेश कुमार यादव असम के लिए निकला था। उसी में देवताल के निवासी शैलेंद्र सिंह व दीपक सवार थे। सिवनी में देवताल रीवा निवासी इंद्रलाल, प्रवीण शुक्ला व रामकरण को भी बैठा लिए थे।


बरगी टीआई शिवराज सिंह के मुताबिक ट्रक बंजारी घाटी में मोड़ वाले ढलान पर अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट नीचे पलटी मारते हुए जा गिरा। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर डायल-100 और टीआई मौके पर पहुंचे। घायल रमेश कुमार, शैलेंद्र सिंह, इंद्रलाल, रामकरण को तत्काल एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। उनकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। वहीं प्रवीण शुक्ला की मौत हुई है।

गौरतलब है कि रमनपुर बंजारी घाटी में दो हफ्ते पहले ट्रक (AP16 TU 8559) पलट गया था। हादसे में हेल्पर अजीत सिंह नगर विजयवाड़ा आंध्रप्रदेश निवासी मोचा उर्फ बलगपति मोसे (43) की मौत हो गई थी। जबिक ड्राइवर नरश्वराव पेटा गुंटूर आंध्रप्रदेश निवासी तुलसी बाबू यादव घायल हो गया था। बंजारी घाटी के ऊपर पहुंचे थे, तभी ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था।