MP में गौवंश से भरा मिला लावारिस ट्रक, 13 गायों की हो चुकी थी मौत

जबलपुर के पाटन बायपास पर एक लावारिस ट्रक खड़ा हुआ मिला था, जिसमें 42 गौवंश मिले थे, इनमें से 13 गायों की मौत हो चुकी थी

Publish: Dec 14, 2021, 10:03 PM IST

Photo Courtesy: ANI
Photo Courtesy: ANI

जबलपुर। मंगलवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक लावारिस ट्रक बरामद हुआ। जो कि गोवंश से भरा हुआ था। ट्रक में मौजूद तेरह गायों की मौत हो चुकी थी। पुलिस फिलहाल ट्रक चालक का पता करने में जुटी हुई है। 

जबलपुर के पाटन बायपास पर एक लावारिस ट्रक के खड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। ट्रक को जब खोला गया तब उसमें गाय कूची हुई थीं। एक एक कर गायों को ट्रक से नीचे उतारा गया। 

कुल 42 गायों को ट्रक से नीचे उतारा गया। जिनमें 13 गाय मृत अवस्था में मिलीं। इसकी सूचना मिलने पर आसपास लोगों की भीड़ खड़ी हो गई। पुलिस ने गौवंश को गौशालाओं में भेज दिया। 

यह भी पढ़ें : एमपी में नेता जी की बोली, जानिए कितनी है कीमत

वहीं इसके बाद ट्रक को जब्त कर पुलिस ने चालक का पता करने की कवायद शुरू कर दी है। बायपास पर मिला ट्रक खराब हो चुका था, सम्भवतः इसी वजह से चालक ट्रक को वहीं पर छोड़ कर चला गया।