लाड़ली बहना के 13 कार्यक्रमों में 40 करोड़ रुपए फूंक डाले, सीएम शिवराज पर बरसे जीतू पटवारी
जन आक्रोश यात्रा का पांचवा दिन, जीतू पटवारी बोले- प्रदेश परिवर्तनमय है। अर्जुन की तरह हमारा लक्ष्य साफ़ है। नज़रों में मंजिल का एहसास है। इस बार तीर निशाने पर ही जाएगा।

रतलाम। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का आज पांचवां दिन है। यात्रा को सभी सात क्षेत्रों में मिल रहे आपार जनसमर्थन से कांग्रेस नेतृत्व उत्साहित है। राउ विधायक जुटी पटवारी के नेतृत्व में एक यात्रा रतलाम जिले से होकर गुजर रही है। रतलाम में पटवारी ने कहा कि सीएम चौहान ने लाडली बहना कार्यक्रमों के रैंप बनाने में 40 करोड़ रुपए फूंक डाले।
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा बीती रात आलोट से रतलाम जिले में प्रवेश करते हुए रतलाम शहर पहुंची। शनिवार को यात्रा रतलाम ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजरी। यात्रा रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में सैलाना में प्रवेश होते ही विधायक हर्ष विजय गहलोत हजारों लोगों के साथ यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान पटवारी ने सैलाना में विशाल सभा को भी संबोधित किया। लोगों का हुजूम लेकर जन आक्रोश रैली आज नागदा खाचरोद होते हुए बड़नगर पहुंचेगी।
अद्भुत, अद्वितीय, अविस्मरणीय, अनुपम, ऐतिहासिक !!
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) September 23, 2023
जन आक्रोश यात्रा के दौरान नागदा में मिले अपार समर्थन और सम्मान के बखान हेतु शब्द नहीं है मेरे पास, धन्यवाद आप सभी का pic.twitter.com/pmKP99XhlQ
सैलाना में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने सीएम शिवराज पर फिजूलखर्ची का आरोप लगाते हुए कहा, 'बड़े-बड़े पंडाल लगाकर, फैशन शो की तरह लंबे रैंप बनाए जाते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह हाथ में माइक लेकर रैम्प पर चलकर भाषण देते हैं। विधानसभा में मेरे प्रश्न के जवाब में लाड़ली बहन के 13 कार्यक्रमों में 40 करोड़ रुपए खर्च करने की जानकारी दी गई है। 13 कार्यक्रमों में ही इन्होंने 40 करोड़ रुपए फूंक दिए।' उन्होंने कहा कि इतना बड़ा जनसमूह देखकर यकीन हो गया कि भाजपा सरकार की तानाशाही से जन-जन परेशान हो चुका है।
अर्जुन की तरह लक्ष्य साफ़ है।
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) September 23, 2023
नज़रों में मंजिल का एहसास हैं।
इस बार तीर निशाने पर ही जाएगा।
मध्यप्रदेश को कांग्रेस पर विश्वास है।
रतलाम ग्रामीण के परिवारजनों का धन्यवाद #जन_आक्रोश_यात्रा pic.twitter.com/LrUDqU6yjH
पटवारी ने कहा कि, 'प्रदेश परिवर्तनमय है। अर्जुन की तरह हमारा लक्ष्य साफ़ है। नज़रों में मंजिल का एहसास है। इस बार तीर निशाने पर ही जाएगा। मध्य प्रदेश को कांग्रेस पर विश्वास है। रतलाम ग्रामीण के परिवारजनों का धन्यवाद। जन आक्रोश यात्रा का यह जनसैलाब साक्षी है कांग्रेस के समर्थन का और मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार की विदाई का।'