Kamal Nath: राम मंदिर निर्माण का स्वागत करता हूं

Shri Ram Mandir: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी की आकांक्षा

Updated: Jul 31, 2020, 11:14 PM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का स्वागत किया है। कमल नाथ ने कहा है कि मैं राम मंदिर निर्माण का स्वागत करता हूं।देशवासियों को इसकी बहुत दिनों से अपेक्षा और आकांक्षा थी।

ज्ञात हो कि 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होने वाला है। स्वयं प्रधानमंत्री मोदी 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर का भूमिपूजन करने पहुंचेंगे। 

 

मंदिर निर्माण पर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि हर भारतवासी की आकांक्षा थी कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो। कमल नाथ ने आगे कहा कि राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है। कमल नाथ ने भारत के बहुलतावाद और धर्मनिरपेक्षता की याद दिलाते हुए कहा कि ऐसा सिर्फ भारत में ही संभव है।