भोपाल के पास कुएं में गिरा तेंदुआ, खाट के सहारे वन विभाग ने किया रेस्क्यू

जंगल से शिकार का पीछा करते तेंदुआ रामपुरा बालाचौन गांव के कुएं में गिरा, ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने रेस्क्यू किया, तेंदुए को जंगल में छोड़ दिया गया

Updated: Dec 28, 2021, 05:33 AM IST

Photo Courtesy: social media
Photo Courtesy: social media

भोपाल। राजधानी में वन विभाग ने तेंदुए को सही सलामत कुएं से निकालने में सफलता हासिल की है। सोमवार को बैरसिया से लगे रामपुरा बालाचौन गांव में एक तेंदुआ कुएं में गिरा मिला था। माना जा रहा है कि वह अंधेरे में शिकार के पीछे भागा होगा, तभी कुएं में गिर गया होगा। ग्रामीण जब पानी भरने कुएं पर आए तो उन्होंने देखा कि कुएं में तेंदुआ गिरा है। जिसके बाद लोगों ने पुलिस और वन विभाग को खबर दी।

वन विभाग की टीम ने खाट की मदद से उसे कुएं से बाहर निकाला है। अब इसके रेस्क्यू का वीडियो वायरल हो रहा है। शिकार के पीछे दौड़ते हुए कुएं में गिर गया था। जिसे खाट के सहारे कुएं से निकाल कर पिंजरे में रखा गया और फिर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया। खाट को रस्सी के सहारे बांधकर कुएं से निकालने के दौरान तेंदुआ कई बार आक्रामक होता भी नजर आया।

और पढ़ें: टाइगर स्टेट में सुरक्षित नहीं हैं बाघ, डिंडौरी में टाइगर हंट का मामला, इस साल MP में 42 बाघों की मौत

दरअसल भोपाल के आसपास फैले जंगलों में बड़ी संख्या में बाघ और तेंदुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीब 22 बाघ है। और बड़ी संख्या में तेंदुए भी मौजूद हैं।  राहत की बाद रही है काफी ऊंचाई से गिरने के बाद भी तेंदुए को ज्यादा चोट नहीं लगी। कुएं में काफी पानी था, पान की वजह से वह गंभीर रूप से घायल होने से बच गया।