Damoh : पेड़ से टकराई गाड़ी दो लोगों की जान गई

दमोह में तेज रफ्तार बोलोरो पेड़ से टकराई, गाड़ी में लगी आग, महिलाएं बच्चे घायल

Publish: Jun 30, 2020, 12:56 AM IST

दमोह के जबेरा थाना इलाके में सोमवार तड़के सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्चा और एक महिला शामिल हैं। दरअसल तेज रफ्तार बोलेरो एक पेड़ से टकरा गई थी। जिससे वाहन में आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक महिला की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज जबेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। 

शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

ये आदिवासी परिवार खैरी गांव से शादी समारोह में शामिल होकर कोंडाकला गांव वापस जा रहा था। तभी जबेरा के आगे दानीताल मोड़ पर हादसा हो गया। बोलेरो की रफ्तार को हादसे की वजह बताया जा रहा है। प्रत्याक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय बीजेपी नेता रुपेश सैन भी घायलों की हाल जानने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। फिलहाल जबेरा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।