मध्य प्रदेश में नहीं खुल रहे आठवीं तक के स्कूल, स्वास्थ्य विभाग ने नहीं दी इजाज़त

महाराष्ट्र और राजस्थान में मध्य प्रदेश के मुकाबले कोरोने का ज़्यादा मामले होने के बावजूद स्कूल खोले गए हैं

Updated: Feb 09, 2021, 06:11 AM IST

Photo Courtesy: Naidunia
Photo Courtesy: Naidunia

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार आठवी कक्षा तक के स्कूलों को खोलने के मूड में नजर नहीं आ रही है। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का कहना है मध्य प्रदेश सरकार अभी स्कूलों को नहीं खोलेगी। इस संबंध में पुराना आदेश ही जारी रहेगा, जिसमें सीएम ने 31 मार्च तक स्कूलों के बंद रखने का आदर्श जारी किया हुआ है। 

स्वास्थ्य विभाग स्कूल खोलने के पक्ष में नहीं  

मध्य प्रदेश सरकार ने फिलहाल स्कूल नहीं खोलने का फैसला स्वास्थ्य विभाग से परामर्श के आधार पर किया है।  दरअसल स्वास्थ्य विभाग इस समय स्कूलों को खोलने के पक्ष में नहीं है। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री का कहना है कि स्कूल खोलना छात्रों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ एक संवेदनशील मसला है। हालांकि सरकार स्कूल खोले जाने पर विचार कर रही है। लेकिन अंतिम फैसला स्वास्थ्य विभाग का ही माना जाएगा। 

हालांकि मध्य प्रदेश के राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे पड़ोसी राज्यों में छठी से आठवीं कक्षा तक के स्कूल खोले जा चुके हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तो नर्सरी के स्कूल खोले जाने पर भी सरकार विचार करी है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि महाराष्ट्र और राजस्थान में मध्य प्रदेश के मुकाबले कोरोना संक्रमितों की संख्या ज्यादा है। फिर भी उन दोनों राज्यों में स्कूल खुल गए और मध्य प्रदेश में अब तक नहीं खोले गए हैं। आंकड़ों की मानें तो इस समय महाराष्ट्र में 37,212 एक्टिव मामले हैं। जबकि पंजाब में 2,176 और मध्य प्रदेश में यह आंकड़ा 2041 है।