MP: ग्वालियर में सिलेंडर फटने से हुआ भीषण विस्फोट, बुरी तरह झुलसे एक ही परिवार के 5 लोग

ग्वालियर में भीषण विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में एक ही परिवार के सभी लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। धमाके के साथ हुए विस्फोट से मौके पर अफरातफरी मच गई।

Publish: Mar 30, 2024, 07:27 PM IST

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भीषण विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में एक ही परिवार के सभी लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। धमाके के साथ हुए विस्फोट से मौके पर अफरातफरी मच गई। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक ये घटना शहर के सिंधिया नगर में यह विस्फोट हुआ। दोपहर बाद तेज धमाके की आवाज आई। बताया जा रहा है कि यहां एक सिलेंडर फटने से विस्फोट हुआ। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के सभी सदस्य झुलस गए हैं। विस्फोट में मां पिता और उनके तीन बच्चे घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिजली लाइन से आग भड़क गई जिसकी चपेट में पूरा परिवार आ गया- जानकारी के अनुसार घर में गैस रिसने से सिलेंडर में आग लग गई और विस्फोट हो गया। बिजली लाइन से आग भड़क गई जिसकी चपेट में पूरा परिवार आ गया। सभी घायलों को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धमाके की तेज आवाज के साथ आग की लपटें उठने लगीं। विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। लोग घटनास्थल की ओर भागे पता चला कि यहां के एक घर में गैस सिलेंडर फटा जिससे आग भी लग गई। पूरे घर में आग फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल ने आग बुझाई। इसी के साथ लोग बचाव अभियान में जुट गए। पता चला कि भीषण आग की चपेट में पूरा परिवार आ गया। परिवार में दंपत्ति और उनके तीन बच्चे यानि कुल 5 लोग बुरी तरह झुलस गए।

यह हादसा झांसी रोड थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने बताया कि दोपहर में खाना बनाने के समय घर में रखा सिलेंडर फट गया। उस वक्त गैस चूल्हे पर खाना भी पक रहा था जिससे आग भड़क गई। खबर मिलते ही दमकल मौके पर पंहुची। हादसे में परिवार के पांच लोग बुरी तरह झुलस गए जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।