MP: मुरैना में बाइक सवार को तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

मुरैना में नेशनल हाईवे 44 छतरपुर से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित होकर बस खाई में गिर गई। इस दौरान दो यात्री घायल हो गए।

Updated: May 01, 2024, 10:18 AM IST

मुरैना। कल देर शाम मुरैना में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां के नेशनल हाईवे 44 छतरपुर से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित होकर बस खाई में गिर गई। इस दौरान दो यात्री घायल हो गए। वहीं बाइक सवार की भी मौत हो गई। जिसके बाद एक अन्य घायल को जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक अभी घायल और मृतकों की जानकारी स्पष्ट नहीं हुई है। घटना नेशनल हाईवे 44 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एस आर डी कॉलेज के सामने की बताई जा रही है। वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर बाइक सवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही आगे की करवाई में जुट गई।