MP Election Results: BJP को दो तिहाई से ज्यादा बहुमत, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और नरोत्तम मिश्रा की हुई हार

ग्वालियर-चंबल में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है, यहां दिमनी से नरेंद्र सिंह तोमर ने आखिर के कुछ राउंड में वापसी करते हुए जीत दर्ज की। खास बात ये है कि यहां बसपा दूसरे नंबर पर है।

Updated: Dec 04, 2023, 09:41 AM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। मध्य प्रदेश के रुझानों ने सभी को चौंका दिया है। विधानसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी को अप्रत्याशित सफलता मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, भाजपा के एक केंद्रीय मंत्री की चुनाव में हार हुई है। इतना ही नहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का भी हाल बुरा है।

दिमनी में 10 राउंड की काउंटिंग के बाद नरेंद्र सिंह तोमर 770 वोट से पीछे चल रहे थे। यहां बसपा के बलवीर सिंह दंडोतिया आगे चल रहे थे। हालांकि, अंत में नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव जीतने में कामयाब हुए।

यह भी पढ़ें: भोपाल की 7 में से 5 विधानसभा सीटों पर बीजेपी को बढ़त, उत्तर से आतिफ और मध्य से आरिफ मसूद आगे

उधर, निवास विधानसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 7581 चुनाव हार गए हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी चैन सिंह वरकड़े 9723 वोट से जीत हासिल करने में कामयाब हुए।

दतिया से नरोत्तम मिश्रा भी पीछे चल रहे हैं। सात राउंड की काउंटिंग के बाद मिश्रा 7486 वोट से पीछे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती आगे हैं।

एक और बड़ा उलटफेर गुना जिले की बमौरी सीट पर हुआ है। यहां सिंधिया के कट्‌टर समर्थक मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया चुनाव हार गए हैं।