MP: धार में बस पलटने से हुआ भयानक हादसा, 1 की मौत, 20 लोग घायल

धार जिले के फूलगावड़ी के पास आज भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक यात्री बस पलट गई है। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है, जबकि 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

Publish: Apr 20, 2024, 06:52 PM IST

धार। धार जिले के फूलगावड़ी के पास आज भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक यात्री बस पलट गई है। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है, जबकि 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

बताया जा रहा है कि यह बस धार से राजगढ़ की ओर जा रही थी। इस दौरान इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर फूलगावड़ी के पास अचानक बस असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में एक यात्री ने अपनी जान गंवा दी, जबकि 20 लोग घायल हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर धार कलेक्टर और SP भी पहुंचे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सरदारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया है।

बता दें घटना होने के वक्त बस में 33 यात्री सवार थे। हादसे में घायल हुए यात्रियों में से तीन की हालत गंभीर है, जिन्हें सरदारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से धार रेफर किया गया है। अन्य यात्रियों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कंचन हॉस्पिटल राजगढ़ में जारी है।