MP: देह व्यापार के दो ठिकानों पर पुलिस का छापा, 2 महिलाएं समेत 18 आरोपी गिरफ्तार

महिलाएं अपने घर के अंदर ही देह व्यापार का धंधा चला रही थी।

Updated: May 26, 2023, 02:14 AM IST

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में देह व्यापार का मामला सामने आया है, यहां पिछले कई दिनों से दो महिलाएं अपने घर में देह व्यापार का धंधा चला रही थी, पुलिस ने दबिश देकर बड़े देह व्यापार का पर्दाफाश किया है, पुलिस ने इस दौरान 2 महिला समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

 

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला अशोकनगर कोतवाली क्षेत्र पथरिया रोड के गंगा कालोनी का बताया जा रहा है। दरअसल, पुलिस को गुरूवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी, कि गंगा कालोनी इलाके की दो महिलाएं मिलकर खुद के घर में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चला रहीं है, जिसके बाद एसडीओपी के नेतृत्व में दो अलग टीमों का गठन किया गया और एक ही समय दो स्थानों पर दबिश देकर स्वयं के घरों में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चला रही दो महिलाओं के अलावा उनके एजेंटो एवं ग्राहकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। 


पुलिस को आरोपियों के पास से 18 मोबाइल फोन, 7 बाइक एवं 37 हजार के करीब रुपए जब्त किए गए हैं। वहीं, घर के अंदर तलाशी लेने पर अलग-अलग कमरों में 9 आरोपी महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

 

कैसे हुआ मामले का भांडाफोड़

मामले की जांच कर अशोक नगर एसडीओपी शक्ति सिंह ने बताया कि हमें कई दिनों से  ऐसी जानकारी मिल  रही थी कि इलाके में कुछ अनैतिक गतिविधियां होे रही है। हमने कई दिनो तक इलाके में गश्त पूरी जानकारी उठाई फिर जाकर ये कार्रवाई की गई है। उन्होंने आगे कहा कि हमने गंगानगर कालोनी में महिला के घर दो पुलिस कर्मचारियों को सफेद ड्रेस में 500- 500 के दो नोट देकर भेजा गया था। पुलिस ने इस कार्रवाई के लिए बाहर से दो लड़कों को चुना था जो इन अड्डों पर पुलिस के आदमी बनकर गए और फौरन ही पुलिस ने छापा मार दिया।


शारदा अहिरवार के घर के अंदर तलाशी लिए जाने पर अलग-अलग कमरों में 9 आरोपी महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिले जिनके नाम महेन्द्र प्रजापति निवासी कमला गंज शिवपुरी, राजू अहिरवार निवासी मलावनी थाना पिपरई, अंकित राय निवासी कोहरवास थाना ईसागढ, विकास यादव निवासी बरोदिया थाना शाढोरा, दिनेश अहिरवार निवासी मलावनी पिपरई, शिवम लोधी निवासी त्रिलोकपुरी कालोनी अशोकनगर, मनीष श्रीवास्तव निवासी गणेश कालोनी अशोकनगर, रामस्वरूप दांगी निवासी बेरखेड़ी थाना कुरवाई जिला विदिशा, राहुल श्रीवास्तव निवासी बोहरे कालोनी अशोकनगर के हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है