मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में दो दिन बारिश की चेतावनी, ठंड दिखाएगी अपना तेवर

भोपाल सहित प्रदेश के 9 जिलों में हुई बूंदाबांदी, तेज बारिश और ओले गिरने की संभावना, मौसम विभाग ने दी शीतलहर की चेतावनी

Updated: Dec 11, 2020, 06:46 PM IST

Photo Courtesy: Naidunia
Photo Courtesy: Naidunia

भोपाल। मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। जिससे प्रदेश का मौसम सुहाना हो गया है। भोपाल में भी शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई। हल्की बारिश से शहर की फिजां में ठंडक घुल गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार देर रात से मौसम में बदलाव देखा गया। गुरुवार को भोपाल में तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। होशंगाबाद में रात का पारा 119.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पचमढ़ी में सबसे कम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल, सागर, ग्वालियर, इंदौर और उज्जैन संभाग में बारिश होगी। वहीं खरगोन, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी में बारिश के आसार हैं। बूंदाबांदी का यह सिलसिला अगले 15 दिसंबर तक जारी रहने का अनुमान है। बेमौसम बारिश से प्रदेश में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभान ने अगले कुछ दिनों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।

गौरतलब है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में ऊपरी हवा के चक्रवात बनने और दक्षिण पूर्व अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मौसम में परिवर्तन हो रहा है। गुजरात की ओर से आई नमी की वजह से बादल और बारिश का स्थिति बनी है।