भोपाल में सट्टा ऑन डोर, क्राइम ब्रांच ने 6 सटोरियों को किया गिरफ्तार

भैया कचरा गैंग से जुड़े सटोरिए घर घर जाकर सट्टा का नंबर लगाते थे और सट्टा की पर्ची काटते थे लेकिन स्थानीय पुलिस ने शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की

Updated: May 28, 2022, 11:19 AM IST

भोपाल। आपने ऑनलाइन खरीदारी में होम डिलीवरी या ऑन डोर डिलीवरी सुना होगा लेकिन मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में डोर टू डोर मतलब घर घर जाकर सट्टा की पर्ची काटी जा रही है और अपराधी बेखौफ होकर ऐसा कर पा रहे है। यह मामला राजधानी भोपाल के टीला जमालपुरा क्षेत्र का है, जहां कुख्यात सटोरिए भैया कचरा गैंग से जुड़े सटोरिए घर घर जाकर सट्टा का नंबर लगाते थे और सट्टा की पर्ची काटते थे, जिसके वीडियो वायरल होने पर क्राइम ब्रांच की टीम ने टीला जमालपुरा क्षेत्र में दबिश दी और 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया।                                                                                                                                                                यह भी पढ़ें ...MP से राज्यसभा के लिए विवेक तन्खा का नाम फाइनल, कमलनाथ का बड़ा ऐलान
एडि. डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि हमें सूचना मिली कि टीला जमालपुरा क्षेत्र में मकबरे के सामने स्ट्रीट लाइट के नीचे लोग रुपयों का दाव लगाकर सट्टा लिख रहे है, आरोपियों के पास से 7400 रुपए नगद मिले। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि भैया कचरा सट्टा लिखवाता है, वह बाहर रहकर भोपाल में गोरखधंधा चलवाता है।इस कार्रवाई में यह भी जानकारी सामने आई है कि पुलिस के पास घर घर जाकर सट्टा पर्ची काटने का वीडियो पहले भी कई बार आया है लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
प्रश्न इस बात का है कि प्रदेश की राजधानी भोपाल में जब पुलिस की जानकारी में शटोरिये घर घर जाकर सट्टा की पर्ची काट रहे हैं तो पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था का क्या हाल होगा। इससे पहले राजधानी भोपाल का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक अपराधी गालियां देते हुए पुलिसकर्मी को थाने ले जाते हुए मारने की धमकी दे रहा था।