भोपाल से जबलपुर तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल जारी, पीएम मोदी 27 जून को दिखाएंगे हरी झंडी

वंदे भारत ट्रेन भोपाल से सुबह 9:25 बजे छूटेगी और दोपहर 2 बजे जबलपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन भोपाल और जबलपुर के बीच 340 किलोमीटर का सफर 4 घंटे 40 मिनट में तय करेगी।

Publish: Jun 21, 2023, 07:10 PM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाद अब मध्य प्रदेश को जल्द दो और वंदे भारत एक्‍सप्रेस का तोहफा मिलने वाला है। ये ट्रेनें भोपाल से इंदौर और भोपाल से जबलपुर तक चलाई जाएगी। 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल से हरी झंडी दिखाएंगे।

भोपाल से जबलपुर तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल भारतीय रेलवे ने जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक, वंदे भारत ट्रेन भोपाल से सुबह 9:25 बजे छूटेगी और दोपहर 2 बजे जबलपुर पहुंचेगी। वहीं जबलपुर से दोपहर 2:30 बजे चलकर शाम 7:10 बजे भोपाल पहुंचेगी। ट्रेन भोपाल और जबलपुर के बीच 340 किलोमीटर का सफर 4 घंटे 40 मिनट में तय करेगी।

यह भी पढ़ेंः हर उस संगठन पर बैन लगाएंगे जो मध्य प्रदेश में नफरत फैलाएगा, बजरंग दल पर कमलनाथ का बड़ा बयान

भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्‍सप्रेस इटारसी होकर जबलपुर जाएगी। ट्रेन का ठहराव बीच में केवल चार स्‍टेशनों पर ही होगा। नर्मदापुरम, पिपरिया, इटारसी और नरसिंहपुर में ट्रेन रुकेगी। इस तरह कुल 6 स्‍टेशनों से यात्री इसमें चढ़-उतर सकेंगे हैं। जानकारी के अनुसार, ट्रेन रविवार छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी।

यह भी  पढ़ेंः MP: भाजपा के पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार को पैरालिसिस अटैक, अस्पताल में भर्ती

बता दें कि पीएम मोदी 27 जून को मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे। भोपाल और शहडोल में उनका कार्यक्रम है। भोपाल से पीएम मोदी एमपी की दूसरी और तीसरी- भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने भोपाल- दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दे चुके हैं।