मध्य प्रदेश के शाजापुर में सड़क हादसा, एक की मौत, 22 घायल

शाजापुर में बस और ट्रक की भयानक टक्कर में एक महिला की मौत, बस में सवार 22 घायल यात्री जिला अस्पताल में भर्ती

Updated: Nov 24, 2020, 10:02 PM IST

Photo Courtesy: Twitter
Photo Courtesy: Twitter

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर में NH-52  पर बस और ट्रक की भयानक टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि बस सवार 22 यात्री घायल हो गए। घायलों में कई यात्रियों की हालत गंभीर है। यह दुर्घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को किसी तरह बस से निकालकर अस्पताल भेजा।  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक और बस की टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हादस में घायल हुए सभी लोगों को शाजापुर जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

वहीं मंगलवार सुबर इंदौर-उज्जैन बायपास पर तेज रफ्तार दूध वाहन ट्रैक्टर में जा घुसा इस सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। हादसा धरमपुरी के पास हुआ, जहां इंदौर से उज्जैन की तरफ जा रहा दूध वाहन आगे चल रहे सोयाबीन लदे ट्रैक्टर से जा टकराया। टक्कर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दूध वाहन का अगल हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। टक्कर के बाद ट्रैक्टर का बैलेंस बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे उतर गया।