भोपाल सेंट्रल जेल में सिमी के आतंकियों ने की भूख हड़ताल, जेल प्रबंधन ने मांगें मानने से किया इनकार

भोपाल में सिमी के आतंकियों ने जेल में भूख हड़ताल शुरु की है। वे जेल प्रबंधन से सामूहिक नमाज, घड़ी, न्यूजपेपर की मांगों को लेकर अड़ गए हैं। 

Publish: Sep 19, 2023, 02:43 PM IST

भोपाल। सेंट्रल जेल भोपाल में बंद सिमी के आतंकावादी बीते 4 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। ये सभी  आतंकी हाई सिक्युरिटी सेल में बंद हैं। वे न्यूज पेपर, लायबेरी, सामूहिक नमाज और घड़ी देने की मांगें मनवाने के लिए हड़ताल पर हैं। जेल प्रबंधन ने इन मांगों को अवैधानिक करार दिया और इन मांगों को मानने से इनकार कर दिया। इन मांगों के बाद फिलहाल जेल प्रशासन और ज्यादा अलर्ट हो गया है। और सभी आतंकियों की निगरानी और ज्यादा बढ़ा दी है।

जानकारी के मुताबिक भोपाल सेंट्रल जेल में बंद कमरुद्दीन को साल 2017 में आजीवन करावास की सजा सुनाई गई थी। करीम को भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इन दोनों ने ही  जेल में पहले  से बंद आतंकी अबू फैजल और कामरान के साथ मिलकर भूख हड़ताल शुरु की है। ये सभी सिमी नामक आतंकी संगठन से जुड़े हुए थे।

इन सभी को हाई सिक्योरिटी के साथ जेल में बंद किया गया था। इसके बाद भी इन्होंने अवैधानिक मांगों को लेकर 14 सितंबर से  भूख हड़ताल शुरू कर दी। जेल प्रबंधन को 2 दिन बाद इसकी जानकारी मिली।  इसके बाद जेल प्रबंधन ने कैदियों की सेहत पर नजर रखना शुरु कर दिया।  जेल प्रशासन ने जेल मुख्यालय सहित सीएमएचओ को पत्र के माध्यम से हालात की जानकारी दी है। 

वहीं जेल प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर इन मांगों को मांगने से इनकार कर दिया। इस मामले में जब पूर्व एडीजी विजय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ये सब इनकी साजिश होती है। योजनाबद्ध ढंग से हड़ताल करके यह ऐसी चीजें इकट्‌ठी कर लेते हैं, जिससे जेल ब्रेक किया जा सके। इसी तरह 2018 में 30 और 31 अक्टूबर को सिमी के आतंकियों ने जेल ब्रेक किया था। उनके द्वारा जिन चीजों का इस्तेमाल जेल ब्रेक में किया गया था वो इसी तरह हड़ताल करके जुटाई गईं थीं। हालांकि अगले ही दिन पुलिस मुठभेड़ में फरार हुए ये सभी आतंकी मारे गए थे।