नवरात्रि के पहले दिन शेयर बाजार में रक्तपात, सेंसेक्स 2500 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9 लाख करोड़ स्वाहा
सेंसेक्स करीब 1800 अंक गिरकर 74,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 540 अंक की गिरावट है, यह 23,250 से नीचे आ गया है।
नई दिल्ली। नवरात्रि के पहले ही दिन घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिला। बुधवार को सेंसेक्स 2497 अंक यानी 3.26% गिरकर 74,207 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 776 अंक यानी 3.32 फीसदी की गिरावट रही और यह 23,002 के स्तर पर आ गया है। बैंकिंग और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई।
गुरुवार सुबह जब शेयर बाजार खुला, तो किसी ने भी इतने बड़े झटके की उम्मीद नहीं की थी। दलाल स्ट्रीट पर ऐसा भूचाल आया जिसने निवेशकों की गाढ़ी कमाई के रुपए साफ कर दिए। BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन कल के 439 लाख करोड़ रुपए से घटकर आज 430 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है। यानी सिर्फ एक दिन में निवेशकों की वेल्थ में 9 लाख करोड़ रुपए की कमी दर्ज की गई है।
ब्रॉडर मार्केट में भी हाहाकार की स्थिति रही। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 2-2% तक गिर गए। निफ्टी के सभी 16 सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। खासकर बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में करीब 3% की गिरावट दर्ज की गई।
शेयर बाजार की गिरावट की सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रही। दरअसल, ईरान और अमेरिका के बीच अचानक गहराए भू-राजनीतिक तनाव ने कच्चे तेल की कीमतों में आग लगा दी है। ब्रेंट क्रूड 112 डॉलर प्रति बैरल के खतरनाक स्तर को पार कर गया है। इसी ग्लोबल दहशत का सीधा असर आज भारतीय शेयर बाजार पर दिखा, जहां सेंसेक्स और निफ्टी ताश के पत्तों की तरह ढह गए।
इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को बाजार में रौनक थी। बुधवार को सेंसेक्स 633 अंकों की छलांग लगाकर 76,704 पर और निफ्टी 196 अंकों की मजबूती के साथ 23,777 के स्तर पर बंद हुआ था।




