भोपाल नगर निगम के बाहर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, महापौर पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

ISBT के निगम मुख्यालय में सुबह 11 बजे परिषद की बैठक आहूत की गई थी। इस दौरान हामिदिया रोड का नाम बदलकर गुरुनानक रोड करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

Updated: Sep 11, 2023, 06:19 PM IST

भोपाल। भोपाल नगर निगम कार्यालय के बाहर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। यहां निगम परिषद की बैठक के दौरान अचानक हाथों मे तख्तियां लेकर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापौर मुर्दाबाद के नारे लगाए। जिला अध्यक्ष मोनू सक्सेना समेत कई कार्यकर्ताओं ने महापौर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाया। 

दरअसल, ISBT के निगम मुख्यालय में सुबह 11 बजे परिषद की बैठक आहूत की गई थी। इस दौरान हामिदिया रोड का नाम बदलकर गुरुनानक रोड करने का प्रस्ताव पारित किया गया। कांग्रेस पार्षदों ने हमीदया रोड का नाम बदलने का विरोध करते हुए वॉक आउट किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा यह जनहित के मुद्दों को भटकाने के लिए बीजेपी के लोग नामकरण को राजनीति कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े को पुलिस ने किया गिरफ्तार, किसानों को मुआवजा देने की कर रहे थे मांग

इसके बाद नगर निगम दफ्तर के बाहर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोनू सक्सेना के नेतृत्व में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। उन्होंने नामकरण और घोटाले को लेकर यह प्रदर्शन किया। सक्सेना ने आरोप लगाया कि नगर निगम महापौर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। विकास कार्यों में कमीशनखोरी हो रही है। निगम के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला रहा है। सड़क निर्माण में खराब क्वॉलिटी की सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है और भाजपा के लोग कमीशनखोरी में लिप्त हैं।