Surendra Choudhary: सुरेंद्र चौधरी को प्रदेश कांग्रेस में अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष का प्रभार

MP Congress: पूर्व गृह मंत्री व मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष महेंद्र बौद्ध के कांग्रेस छोड़ने के बाद खाली हुआ था पद, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हैं सुरेंद्र चौधरी

Updated: Sep 25, 2020, 02:01 AM IST

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ नें मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी को मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिए गए नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि प्रदेश में सम्पन्न हो रहे विधानसभा उपचुनावों को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी को मध्यप्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का दायित्व भी सौंपा जाता है।

 

गौरतलब है कि बीते दिनों मध्यप्रदेश के पूर्व ग्रहमंत्री व मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष महेंद्र बौद्ध ने यह कहते हुए कांग्रेस छोड़ दी थी कि उनके साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। उन्हें पिछले 6 विधानसभा व लोकसभा चुनावों में दरकिनार किया गया। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने उन्हें अनुसूचित जाति के अध्यक्ष पर से हटाते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।