डबरा में दिखा तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर युवक की हुई मौके पर मौत

डबरा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना गोहिंदा गांव के पास की है।

Publish: Feb 21, 2024, 07:26 PM IST

डबरा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना गोहिंदा गांव के पास की है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भितरवार पुलिस और 108 एंबुलेंस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक अस्पताल लेकर आई।  

यह घटना नेशनल हाईवे- 44 पर भरतरी पुल की है। जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं अन्य एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना टेकनपुर चौकी पुलिस को दी।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम 25 वर्षीय परमेन्द्र जाटव बताया जा रहा है। घटनास्थल से अस्पताल ले जाते समय युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इधर टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। ये पूरा मामला भितरवार थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।