भोपाल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता और उनके पति आसिफ जकी पर जानलेवा हमला, चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती

भोपाल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी और कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष आसिफ जकी पर जानलेवा हमला, पार्किंग को लेकर ASI के बेटे से हुआ था विवाद, लहूलुहान हालत में चिरायु हॉस्पिटल ले जाया गया।

Updated: Jun 09, 2023, 08:47 AM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आ रही है। भोपाल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी और उनके पति कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष आसिफ जकी पर गुरुवार देर रात जानलेवा हमला हुआ है। दोनों को लहूलुहान हालत में चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक एएसआई के बेटे ने गुरुवार देर रात शबिस्ता और उनके पति पर हमला कर दिया। शबिस्ता के सिर में गंभीर चोटें आई है। बताया जा रहा है कि विवाद एक प्लॉट के सामने लगे नो पार्किंग के बोर्ड को लेकर हुआ। घटना श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र की है।

यह भी पढ़ें: उज्जैन: करणी सेना ने पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा, कंट्रोल रूम के बाहर धरने पर बैठे करणी सैनिक

जानकारी के मुताबिक श्यामला हिल्स थाने में पदस्थ एएसआइ महमूद अली के बेटे से वाहन पार्किंग को लेकर उनका विवाद हुआ था। अली के बेटे ने ही जकी दंपत्ति पर हमला किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।