नुकसान की पूरी भरपाई करेंगे, बाढ़ पीड़ितों से मिलकर सीएम शिवराज ने किया वादा
सीएम चौहान ने बुधवार को विदिशा में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात के दौरान कहा कि बाढ़ से अनाज, घर का सामान आदि का जो भी नुकसान हुआ है उसकी पूरी भरपाई करेंगे।

विदिशा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ पीड़ितों से नुकसान की पूरी भरपाई का वादा किया है। सीएम चौहान ने ग्रामीणों से कहा कि कहा कि मैं और मेरी सरकार इस संकट और परेशानी से आप सभी को पार निकाल कर ले जाएंगे।
दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान विदिशा जिले के बाढ़ प्रभावित हिनोतिया और गुजरखेड़ी क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और उनका हाल जाना। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि, 'बाढ़ से अनाज, घर का सामान आदि का जो भी नुकसान हुआ है उसकी पूरी भरपाई करेंगे।
नुकसान फसलों के लिए आरबीसी 6-4 और फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को राहत दिलाएंगे।'
बाढ़ से अनाज, घर का सामान आदि का जो भी नुकसान हुआ है उसकी पूरी भरपाई करेंगे।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 31, 2022
नुकसान फसलों के लिए आरबीसी 6-4 और फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को राहत दिलाएंगे: CM pic.twitter.com/taFpvCV8oj
सीएम शिवराज के इस वादे को विपक्षी दल कांग्रेस ने जुमला करार दिया है। कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष केदार सिरोही ने कहा कि, 'शिवराज सरकार की सिर्फ बात मीठी लगती है। ये जनता को सिर्फ गुमराह कर रहे हैं। सरकार बताए कि अबतक पिछले 5 साल में राजस्व की नियमावली के तहत कितने लोगों को नुकसान का भरपाई किया गया है? आरसीबी 6-4 का बजट क्या है?'
सीएम चौहान ने आगे कहा कि, 'जहां तक फसल बीमा योजना की बात है तो प्रदेश में 1 करोड़ किसान हैं। इसमें सिर्फ 30 फीसदी ही फसल बीमा कराते हैं। फसल बीमा योजना का भी वहीं हाल है। किसानों को लाख रुपए का नुकसान होता है और भरपाई के नाम पर सरकार 10 रुपए देती है। ये मुआवजा है या मजाक? पिछले साल सरकार ने कितने बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिया? लेकिन सीएम की बातें सुनो तो लगता है कि बोलने बस से भरपाई का रकम जेब में आ गया।'