देश में मई महीने में अबतक मिले साढ़े 77 लाख नए कोविड मरीज, 24 घंटों में मिले रिकॉर्ड 2.40 संक्रमित केस

देश में जारी है कोरोना का कहर, एक दिन में मिले 2.40 लाख नए मरीज, 3736 मरीजों ने कोरोना से हारी जंग, रिकवरी करने वालों की संख्या 3.54 लाख, 19 राज्यों में लॉकडाउन के बाद भी संक्रमण की रफ्तार है तेज

Updated: May 23, 2021, 07:22 AM IST

Photo courtesy: Patrika
Photo courtesy: Patrika

दिल्ली। भारत में कोरोना महामारी ने तबाही मचा रखी है। देश में लाखों प्रयासों के बाद भी कोविड मामलों में कमी नहीं आ रही है। बीते 24 घंटों में 2.40 लाख नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद मई महीने में अब तक मिले कोरोना मरीजों का आंकड़ा 77 लाख हो गया है। शनिवार को 2 लाख 40 हजार 766 मरीज मिले हैं। जिसके बाद कोरोना मरीजों की कुल संख्या 2 करोड़ 65 लाख 30 हजार 132 हो गई है। बीते पिछले 24 घंटों में 3,741 मौतें हुई हैं। वहीं कोविड-19 से मरने वालों का आंकडा 3 लाख के करीब पहुंचने वाला है, अब तक 2,99,266 लोगों को मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हो चुकी है। बीते 24 घंटों में कोरोना से रिकवर होने वालों मरीजों की संख्या 3 लाख 54 हजार 825 है। कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 28 लाख 403 है। एक्टिव मरीजों की संख्या में एक लाख 17 हजार 877 की गिरावट दर्ज की गई है।

और पढ़ें: अपने खिलाफ नकारात्मक माहौल बनने से घबराई बीजेपी, नड्डा ने की मोदी सरकार की वर्षगांठ पर जश्न न मनाने की अपील

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या अप्रैल में 66.13 लाख थी, और मार्च में 10.25 लाख मामले सामने आए थे। अब मई महीने में यह आंकड़ा 77.67 लाख तक पहुंच गया है। मई महीने में अब तक 90 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी हैं। अप्रैल में 45 हजार और मार्च में 5,417 लोगों ने दम तोड़ा था।  फरवरी में 2,777 और जनवरी में 5,536 लोगों ने कोरोना से जंग हारी थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि आठ राज्यों में एक लाख से अधिक एक्टिव केस हैं। वहीं 20 राज्यों में 50 हजार से कम एक्टिव मरीज है। महाराष्ट्र में 26,133 नए केस मिले, 40,294 रिकवर हुए 682 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में 2,260 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 182 मरीजों की मौत हो गई। गुजरात में 4,205 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। 8,445 लोग रिकवर हुए और 54 मरीजों की मौत हो गई। मध्यप्रदेश में 3,844 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। 9,327 लोगों की रिकवरी हुई है। राज्य में 89  मरीजों की मौत हुई है।

देश के 19 राज्यों में कोरोना टोटल लॉकडाउन जारी है, कुछ 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सख्ती बरती जा रही है। मुंबई रविवार को वैक्सीनेशन नहीं हो रहा है, जबकि दिल्ली में वैक्सीन की कमी की वजह से 18-44 के लोगों का वैक्सीनेशन बंद कर दिया गया है। कोरोना के बाद ब्लैक फंगस भी तेजी से पैर पसार रहा है, अब तक 9 हजार मरीजों को अपनी चपेट में ले लिया है।