कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में अबतक 9 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पटाखा फैक्ट्री में अभी भी धमाका जारी है। फैक्ट्री से अब तक 10 लोगों के रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। सभी की हालत बेहद चिंताजनक बताई जा रही है। कई लोग अभी भी फैक्ट्री के अंदर फंसे हुए हैं।

Updated: Feb 25, 2024, 06:37 PM IST

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट होने की घटना सामने आई है। यहां ब्लास्ट के बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे में अबतक 9 लोगों की मौत की सूचना है। जबकि कई अन्य घायल हैं।

ये हादसा सुबह 11 बजे हुआ था। मौके पर पिछले 8 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। लेकिन अबतक फैक्ट्री के अंदर फंसे लोगों तक नहीं पहुंचा जा सका है। फैक्ट्री ने कितने लोग काम कर रहे थे इस बात की स्पष्ट सूचना नहीं है।

फैक्ट्री में अभी भी धमाका जारी है। फैक्ट्री से अब तक 10 लोगों के रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। सभी की हालत बेहद चिंताजनक बताई जा रही है। कई लोग अभी भी फैक्ट्री के अंदर फंसे हुए हैं।

ये हादसा कितना भयानक है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस को घटनास्थल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर काम करने वाले वर्कर्स के कटे हुए हाथ-पैर बरामद हो रहे हैं। फैक्ट्री में लगी आग ने आस-पास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक से डेढ़ बीघा जमीन पर ये फैक्ट्री थी। आस-पास के गांव के 2 दर्जन लोग यहां काम करते थे। न्यू रंगोली फायर ब्रिगेड फैक्ट्री का नाम था। फैक्ट्री से 100 मीटर की दूरी पर एक प्राइवेट स्कूल बना है। रविवार होने के कारण स्कूल बंद था, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।