नारी शक्ति को समर्पित भारत जोड़ो यात्रा, कालबेलिया डांसरों के साथ झूमती दिखीं प्रियंका गांधी
लंच ब्रेक के बाद आज की यात्रा का दूसरा फेज पिपलवाड़ा गांव से स्टार्ट हुआ। प्रियंका गांधी अपनी बेटी मिराया के साथ यात्रा में हुईं शामिल।

बूंदी। राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 8वां दिन महिलाओं को समर्पित है। सुबह से अलग-अलग जिलों से आईं महिलाएं यात्रा में हिस्सा ले रहीं हैं। खास बात यह है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी अपनी बेटी मिराया के साथ भाई राहुल से कदम से कदम मिला रही हैं।
यात्रा सुबह 6 बजे बूंदी जिले के बाबई से रवाना होकर सवाई माधोपुर जिले में प्रवेश कर चुकी है। यात्रा सवाई माधोपुर जिले के पीपलवाड़ा में रुकी और लंच ब्रेक के बाद अगले पड़ाव की ओर बढ़ चली। यात्रा के दौरान रास्ते में एक प्वाइंट पर बड़ी संख्या में महिला कालबेलिया डांसर भी जुड़े। इस बीच रास्ते पर जमकर कालबेलिया नृत्य हुआ।
आज #BharatJodoYatra को महिलाशक्ति की शक्ति मिली..
— Congress (@INCIndia) December 12, 2022
महिलाशक्ति ने अग्रणी होकर महिला सशक्तिकरण की आवाज़ को बुलंद कर कदम बढ़ाए। pic.twitter.com/RuDAEcKU9W
कालबेलिया डांसरों ने यात्रा में समा बांध दिया। इतना की प्रियंका गांधी भी खुद को रोक नहीं पाईं और वह भी डांस करने लगी। इसके बाद राहुल गांधी के साथ भांजी मिराया भी झूमतीं नजर आईं। आसपास के जिलों से यात्रा में महिलाएं जुड़ रही हैं। स्थानीय महिलाओं के साथ प्रियंका और उनकी बेटी मिराया बातें करती दिखीं।
राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को संजोती #BharatJodoYatra में कालबेलिया नृत्य की झलक।
— Congress (@INCIndia) December 12, 2022
ऐसे ही अद्भुत रंगों के साथ 'भारत जोड़ो यात्रा' भारत को एक कर रही है। pic.twitter.com/4r60bzcS1J
कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेस में भी लोकल महिला लीडर नजर आईं। लंच ब्रेक में राहुल गांधी ने महिला संगठनों से बात की। उन्होंने उनकी परेशानियों और चुनौतियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री सहित कई नेता भी मौजूद थे। लंच ब्रेक के बाद आज की यात्रा का दूसरा फेज पिपलवाड़ा गांव से स्टार्ट हुआ।
यात्रा में सचिन पायलट के समर्थक उनके कटआउट लेकर चल रहे हैं। यात्रा के दौरान पायलट के समर्थन में नारे भी लगाए गए।