राजस्थान में BJY का पहला दिन, राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चले गहलोत-पायलट
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई 26/11 हमले की चश्मदीद देविका, राजस्थान में पहले ही दिन यात्रा के साथ उमड़ा जनसैलाब, राहुल गांधी के दाएं-बाएं चल रहे हैं अशोक गहलोत और सचिन पायलट।

झालावाड़। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में पहला दिन है। सुबह करीब 6 बजे झालावाड़ जिले के काली तलाई से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। यात्रा के दौरान राजस्थान कांग्रेस की एकजुटता भी देखने को मिली जहां राहुल गांधी के साथ सीएम गहलोत और पायलट दाएं-बाएं चल रहे थे।
यात्रा में कांग्रेस के सभी खेमे एक साथ दिखाई। स्वयं सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, दोनों अपने समर्थक के साथ पैदल चल रहे थे। शुरुआती करीब डेढ़ घंटे की यात्रा के बाद राहुल गांधी झालरापाटन के रायपुर फाटक के पास स्थित एक ढाबे पर चाय पीने के लिए रुके। काली तलाई से बाली बोरडा तक करीब 14 किलोमीटर के सफर के साथ यात्रा का पहला पड़ाव पूरा हो गया। लंच ब्रेक के बाद करीब साढ़े तीन बजे यात्रा पुनः शुरू होगी।
राजस्थान में पहले ही दिन अंधेरे को चीरकर उजाले की नई तस्वीर बनाती #BharatJodoYatra pic.twitter.com/PrQeIkUbdJ
— Rajasthan PCC (@INCRajasthan) December 5, 2022
राजस्थान में पहले दिन भारत जोड़ो यात्रा 10 किमी ज्यादा यानी 34 किलोमीटर चलेगी। खास बात है कि यात्रा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का गृहजिला झालावाड़ में है। बावजूद लाखों की संख्या में लोग राहुल गांधी के साथ कदमताल करने के लिए सड़कों पर दिखे। यानी राहुल गांधी ने सीएम गहलोत को मध्य प्रदेश से ज्यादा भीड़ की चुनौती दी थी वह पहले ही दिन राजस्थान कांग्रेस ने पूरा कर दिया।
यह भी पढ़ें: हर कदम पर हमें आपका साथ मिला, आप हमेशा हमारी स्मृतियों में रहेंगे, MP की जनता के नाम राहुल गांधी का संदेश
गहलोत और पायलट दोनों नेता एकसाथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं, इससे कार्यकर्ताओं का उत्साह भी दुगना हो गया है। वीरों की भूमि राजस्थान में 26/11 हमले की चश्मदीद देविका भी शामिल हुई। राहुल के साथ कदमताल करते देविका की तस्वीरें आई है। देश की बहादुर बेटी देविका ने कहा कि राहुल गांधी भारत को एकसूत्र में जोड़ने के लिए यह पदयात्रा कर रहे हैं।
राजस्थान कांग्रेस ने एक ट्वीट में लिखा कि, 'देविका.. 26/11 में मुम्बई आतंकी हमले की गोलियों से बची, फिर आतंकी कसाब की पहचान की। आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं, क्योंकि राहुल गांधी को भारत जोड़ते देखकर खुश है। देविका ने हिंसा को झेला है और वो 'जोड़ने' का महत्व जानती हैं। आपकी हिम्मत को हमारा सलाम पहुंचे देविका।'
देविका.. 26/11 में मुम्बई आतंकी हमले की गोलियों से बची, फिर आतंकी कसाब की पहचान की।
— Rajasthan PCC (@INCRajasthan) December 5, 2022
आज #BharatJodoYatra में शामिल हुईं, क्योंकि @RahulGandhi को भारत जोड़ते देखकर खुश है।
देविका ने हिंसा को झेला है और वो 'जोड़ने' का महत्व जानती हैं।
आपकी हिम्मत को हमारा सलाम पहुंचे देविका। pic.twitter.com/pEZ3lqVX15
दूसरे फेज में यात्रा आज शाम 6:30 बजे झालरापाटन के चंद्रभागा चौराहा पहुंचेगी। यहां राहुल गांधी उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। दोपहर पड़ाव के दौरान राहुल गांधी आज चुनिंदा किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे।