बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के बिगड़े बोल, कहा कांग्रेस ने कराई थी सुभाष चंद्र बोस की हत्या

साक्षी महाराज ने कहा, सुभाष चंद्र बोस की लोकप्रियता नेहरू ही नहीं, महात्मा गांधी से भी ज़्यादा थी, इसीलिए कांग्रेस ने करवाई हत्या

Updated: Jan 24, 2021, 05:10 AM IST

Photo Courtesy: Jagran
Photo Courtesy: Jagran

लखनऊ। बीजेपी नेता साक्षी महाराज अमूमन अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन इस मर्तबा जो उन्होंने कहा है वो बेहद आपत्तिजनक है। बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस की हत्या कांग्रेस ने करवाई थी। 

दरअसल उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने शनिवार को नेताजी बोस की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सुभाष चंद्र बोस की हत्या करवाई। साक्षी महाराज ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस जीवित होते तो वही देश के प्रथम प्रधानमंत्री बनते। 

 

 

साक्षी महाराज ने आगे कहा कि नेताजी की लोकप्रियता के आगे पंडित जवाहरलाल नेहरू और खुद महात्मा गांधी भी कहीं नहीं टिकते थे। इन्हीं वजहों से उनकी हत्या की गई। साक्षी महाराज का यह मनगढ़ंत आरोप एक नए विवाद को जन्म दे सकता है।