दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर पहुंची CBI, केजरीवाल बोले- स्वागत है

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, CBI आई है। उनका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है।

Updated: Aug 19, 2022, 04:45 AM IST

नई दिल्ली। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर शुक्रवार सुबह CBI टीम जांच पहुंची। CBI टीम दिल्ली की नई एक्साइज पॉलिसी की जांच के सिलसिले में सिसोदिया के सरकारी आवास है। सिसोदिया के अलावा तत्कालीन आबकारी आयुक्त अरवा गोपी कृष्ण के घर पर भी CBI की टीम ने छापा मारा है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ बड़े शराब कारोबारियों के यहां भी जांच एजेंसी ने रेड डाला है। तलाशी के बाद सीबीआई प्राथमिकी दर्ज करेगी। करीब 2 दर्जन ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसी की यह छापामार कार्रवाई चल रही है। सीबीआई के अधिकारियों के मुताबिक कुल 21 जगहों पर सीबीआई रेड्स जारी है। ये छापा एक्साइज विभाग के कई अफसरों और शाराब कारोबारियों के यहां हो रहा है। आबकारी पॉलिसी को लेकर चल रहे इस रेड में मनीष सिसोदिया के अलावा 3 पब्लिक सर्वेट और शामिल है बाकी अन्य लोग है।

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट के जरिए ये कहा है कि दिल्ली सरकार को शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में अच्छे काम करने से रोका जा रहा है। उन्होंने लिखा, 'सीबीआई आई है। उनका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया।'

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'हम सीबीआई का स्वागत करते हैं। जाँच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके। अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला। इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा। देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता।'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई रेड पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, 'जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अख़बार NYT के फ़्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ़ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने CBI भेजी। CBI का स्वागत है। पूरा cooperate करेंगे। पहले भी कई जाँच/रेड हुईं। कुछ नहीं निकला। अब भी कुछ नहीं निकलेगा।'

केजरीवाल ने आगे लिखा कि, 'दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है।इसे ये रोकना चाहते हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रियो पर रेड और गिरफ़्तारी। 75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की, उसे रोका गया। इसीलिए भारत पीछे रह गया। दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे।'