लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की स्क्रीनिंग कमेटियों की घोषणा, MP से जयवर्धन सिंह को बनाया सदस्य
कांग्रेस पार्टी ने 5 क्लस्टर में स्क्रीनिंग कमेटियों को बांटा है। सभी क्लस्टर में एक चेयरमैन और दो सदस्य है। ये राज्यों में लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग करेंगे।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर जारी है। शुक्रवार को पार्टी ने चुनाव के मद्देनजर स्क्रीनिंग कमेटियों की घोषणा कर दी है।
पार्टी ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पांच क्लस्टर में बांटा है। हर राज्यों के क्लस्टर के लिए अलग स्क्रीनिंग कमेटी है। सभी क्लस्टर में एक चेयरमैन और दो सदस्य हैं।
स्क्रीनिंग कमिटी सभी क्लस्टर के राज्यों में लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग करेगी। इन कमेटियों के चेयरमैन हरीश चौधरी, मदूसूदन मिस्त्री, रजनी रजनी पाटिल, भक्त चरण दास और राना केपी सिंह बनाए गए हैं।
मध्य प्रदेश से एकमात्र नेता जयवर्धन सिंह को स्क्रीनिंग कमेटी में शामिल किया गया है। उन्हें पांचवें क्लस्टर का सदस्य नियुक्त किया गया है। राणा केपी सिंह इसके चेयरमैन हैं। यह क्लस्टर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगी।
वहीं, मध्य प्रदेश को क्लस्टर तीन में रखा गया है। इसके चेयरमैन रजनी पाटिल हैं, जबकि कृष्णा अल्लावरू और प्रगट सिंह इसके सदस्य हैं।