भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण पर जानलेवा हमला, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मारी गोली

शुरुआती जानकारी के मुताबिक चंद्रशेखर हुए हमले में उन्हें एक छर्रा लगा है। वह फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

Updated: Jun 28, 2023, 07:11 PM IST

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां देवबंद इलाके में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में चंद्रशेखर को मामूली चोट आई है। उन्हें फौरन अस्पताल लेकर जाया गया है। जहां उनकी पट्टी की जा रही है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हमले में भीम आर्मी चीफ को एक छर्रा लगा है। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर की गाड़ी पर हमलावरों दो गोलियां चलाई। फायरिंग के दौरान एक गोली गाड़ी के दरवाजे के अंदर चंद्रशेखर की कमर को छूती हुई गाड़ी की सीट में घुस गई। जबकि दूसरी गोली पिछले दरवाजे पर लगी। 

चंद्रशेखर रावण ने मीडिया बताया कि हमले के बाद उन्होंने एसएसपी सहारनपुर को फोन किया और घटना की जानकारी दी। चंद्रशेखर के मुताबिक उनकी गाड़ी अकेली थी और कुछ गाड़ियां आगे पीछे थी लेकिन काफी डिस्टेंस था। हमला करने के बाद हमलावार सहारनपुर की ओर भागे। जिस वक्त ये हमला हुआ उस वक्त चंद्रशेखर के साथ गाड़ी में और चार लोग सवार थे। उन्होंने बता कि मेरे एक साथी को भी चोट लगी है, उनके हाथ से खून आ रहा था।

चंद्रशेखर ने इस घटना को लेकर कहा कि मेरा किसी से कोई झगड़ा नहीं है, ऐसे में शक किस पर करूं? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर हरियाणा में रजिस्टर्ड वाहन से आए थे। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, चंद्रशेखर को अस्पताल भेजा गया है। 

UP में जंगलराज: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना की निंदा की है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, 'सहारनपुर के देवबंद में आज़ाद सामाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर आज़ाद पर सत्ता संरक्षित अपराधियों के द्वारा जानलेवा हमला घोर निंदनीय एवं कायरतापूर्ण कृत्य है। बीजेपी राज में जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा? यूपी में जंगलराज!'