दिल्ली में मोटर बाइंडिंग फैक्ट्री की छत गिरी, 4 मजदूरों की मौत, 2 घायल

दिल्ली के विष्णु गार्डेन में सुबह करीब 10 बजे हुआ हादसा, मोटर बाइंडिंग कंपनी में हादसा, घर की छत पर बनाई थी फैक्ट्री, क्षमता से ज्यादा लादा गया था सामान

Updated: Dec 19, 2020, 10:03 PM IST

Photo Courtesy: National Herald
Photo Courtesy: National Herald

नई दिल्ली। दिल्ली में एक फैक्ट्री की छत गिरने से हुए हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो जख्मी हो गए हैं। हादसा दिल्ली के ख्याला गांव के विष्णु गार्डेन इलाके में सुबह करीब 10 बजे हुआ। हादसे के वक्त फैक्ट्री में छह कर्मचारी मौजूद थे।

अचानक फैक्ट्री की छत गिरने से अफरा तफरी मच गई। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। छत के मलबे की चपेट में आए दो लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों की हालत में सुधार है।

हादसे की सूचना पर पुलिस वहां पहुची और राहत बचाव का काम शुरू किया। अतिरिक्त डीसीपी वेस्ट दिल्ली सुबोध कुमार गोस्वामी से मिली जानकारी के अनुसार दोनों घायलों को पुलिस और एम्बुलेंस स्टाफ की मदद से अस्पताल भेज दिया गया। दोनों घायल खतरे से बाहर हैं।

  और पढ़ें: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, दतिया में 2 डिग्री तक लुढ़का पारा

खबर है कि बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर गियर और बाइंडिंग बनाने का काम होता था। यह फैक्ट्री मकान की छत पर स्‍लैब डालकर तैयार की गई थी। जहां तय सीमा से ज्यादा का सामान लादा गया था। ओवरलोड होने की वजह से हादसा हो गया। हादसे के दौरान मजदूर ग्राउंड फ्लोर पर काम कर रहे थे। 

और पढ़ें: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान मिले परमार कालीन अवशेष

मृतक मजदूरों की उम्र 18 से 45 साल के बीच थी। उनकी पहचान रमेश, चीना, गुड्डी और ट्विंकल के रूप में हुई है।  पुलिस ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।