भारत जोड़ो यात्रा का पांचवां दिन, केरल के लोगों में जबरदस्त उत्साह, ढोल की थाप पर नाचते दिखे स्थानीय लोग
केरल में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के पहुंचने पर ‘भारत यात्रियों’ का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। एक वीडियो में स्थानीय लोग ढोल की थाप पर नाचते-गाते नजर आए। पदयात्रा को लेकर लोगों में गजब का उत्साह नजर आ रहा है।

तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज पांचवां दिन है। केरल के तिरुवनंतपुरम के परस्सला में आज सुबह 7 बजे सबसे पहले 'भारत यात्रियों' के कैंप में तिरंगे को सलामी दी गई। इसके बाद राहुल गांधी समेत अन्य 'भारत यात्रियों' ने पदयात्रा की शुरुआत की। पदयात्रा में आज भी हजारों की संख्या में लोग शामिल हैं। इस ऐतिहासिक यात्रा को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
कुछ नशा इस तिरंगे की आन का है
— Congress (@INCIndia) September 11, 2022
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह यह तिरंगा
यह तिरंगा हिन्दुस्तान के सम्मान का है।
भारत यात्रियों की कहानी, सुनिए उन्हीं की ज़ुबानी।#BharatJodoYatra pic.twitter.com/8NrPogVSYQ
केरल में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के पहुंचने पर ‘भारत यात्रियों’ का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। एक वीडियो में स्थानीय लोग ढोल की थाप पर नाचते-गाते नजर आए। पदयात्रा को लेकर लोगों में गजब का उत्साह नजर आ रहा है। यात्रा के दौरान अलग-अलग समुहों और तबकों के लोग राहुल गांधी से मिल रहे हैं। उनका स्वागत कर रहे हैं।
The #BharatJodoYatra receives a grand welcome on its arrival in Kerala. Hundreds of people waiting with such excitement and spirit to become a part of a movement that stands for unity and love is proof that change is not far now. pic.twitter.com/Ckgx0v10qt
— Congress (@INCIndia) September 11, 2022
क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या युवा, सभी में राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पदयात्रा के दौरान एक जगह एक बच्ची राहुल गांधी को तिलक लगाते नजर आई। राहुल गांधी ने बच्ची से तिलक लगवाया उसके बाद वह आगे बढ़े। सड़कों पर राहुल गांधी का स्वागत करने और उनसे मिलने के लिए जनसैलाब उमड़ रहा है। राहुल भी सभी लोगों से आत्मीयता के साथ मिल रहे हैं और उनकी समस्यांए भी सुन रहे हैं।
नई सुबह.. नई उमंग और नए जोश के साथ हम फिर बढ़ चले हैं।
— Congress (@INCIndia) September 11, 2022
देश जोड़ने का जज्बा लिए साथ जुड़ रहे यात्रियों के साथ #BharatJodoYatra लगातार आगे बढ़ रही है।
आइए, नफरत की राहों को प्यार की तरफ मोड़ें,
साथ मिलकर भारत जोड़ें। pic.twitter.com/2w5e0nGvcn
पदयात्रा को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह इस यात्रा के सार्थकता का संदेश दे रहा है। भारत यात्रियों का हौसला बढ़ाने के लिए स्थानीय लोग सुबह सुबह अपने घरों की छत, दुकानों के बाहर, चौक में इकट्ठा दिखे। केरल की सड़कें कांग्रेस जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठी।